Pahalgam Attack : आतंकी हमले के विरोध में इंदौर में सुबह फूंका पुतला, 26 को इंदौर बंद

Vishwanath Singh | Apr 23, 2025, 16:09 IST
The sootr
इंदौर में बुधवार सुबह से ही लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। छत्रीबाग धर्म रक्षा समिति और विजयनगर रहवासी संघ ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हुए प्रतीकात्मक रूप से पुतला फूंका। इस आक्रोश के बीच सिंधी कॉलोनी से मशाल यात्रा का आयोजन किया।

MP News : श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पूरे देश के लोगों में आक्रोष है। वे जहां एक तरह सड़क पर उतरकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं तो कुछ लोग सोशल मीडिया पर भी आतंकियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।



इसी कड़ी में इंदौर में भी बुधवार सुबह से अलग–अलग घटनाक्रम देखने को मिले। जहां एक ओर छत्रीबाग धर्म रक्षा समिति और विजयनगर रहवासी संघ ने आतंकवाद के खात्मे को लेकर प्रतीकात्मक पुतला फूंका। दूसरी तरफ नमो नमो शंकरा संस्था द्वारा शाम को सिंधी कॉलोनी से मशाल यात्रा निकाली जाएगी। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी अपना विरोध दर्ज कराते हुए 26 अप्रैल को स्वैच्छिक इंदौर बंद का आव्हान किया है।



ये खबर भी पढ़ें : Jammu Kashmir: सेना के काफिले पर आतंकियों ने की फायरिंग, 1 जवान शहीद



छत्रीबाग में पुतला फूंका

छत्रीबाग धर्म रक्षा समिति के तत्वावधान में पहलगाम में आम निर्दोष लोगों पर हुए कायराना आतंकवादी हमले का विरोध किया। छत्रीबाग वेंकटेश मंदिर चौराहे पर आतंकवाद के खात्मे का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। इस दौरान उन्होंने आंतकवादी मुर्दाबाद और आतंकवादियों को फांसी दो नारे भी लगाए। भाजपा नगर महामंत्री पिछड़ा मोर्चा इंदौर महानगर जीतू कुशवाह ने बताया कि आतंकवाद के खात्मे का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया है। प्रदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस हमले की कठोर से कठोर कार्रवाई कर आतंकवादियों को सबक सिखाया जाए। इस प्रदर्शन में आनंद बाथम, मनीष सोलंकी, मोहित शर्मा, नितिन निगम, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।



ये खबर भी पढ़ें : Jammu Kashmir Elections : बातें है बातों का क्या, अमित शाह ने दहाड़ कर बोला था ; पीओके भारत का हिस्सा, फिर क्यों नहीं हो रही वोटिंग



कालीमाता मंदिर के पुजारी सहित रहवासियों ने की नारेबाजी

आतंकी हमले के विरोध में विजयनगर रहवासी संघ और कालीमाता मंदिर द्वारा पाकिस्तान/आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। जिसमें वार्ड की पार्षद पूजा पाटीदार, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत दुबे, पप्पू शर्मा, कालका धाम मंदिर के पुजारी राहुल यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल खालसा, विनोद फौजी, दुर्गेश फौजी, हरजीत फौजी, राकेश फौजी, मनोज जाधव, कैलाश गौतम, नवीन, अमित, शुभम, विकास, अक्षय गौतम, उत्तम श्रीखंडे, राजू बांगर, राजू राठौड़, अखिलेश, प्रवीण, राजा, मनोज, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी उपस्थित हुए।



ये खबर भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 27 टूरिस्ट की मौत; श्रीनगर में अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि



शाम को निकलेगी मशाल यात्रा

The sootr

बुधवार शाम 7 बजे सिंधी कॉलोनी चौराहा से शहीद हेमू कालानी चौराहे कलेक्टर ऑफिस तक मशाल यात्रा निकाली जाएगी। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में नमो नमो शंकरा द्वारा मशाल यात्रा आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से उन मासूम लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और आतंक के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।



ये खबर भी पढ़ें : Kashmir की झीलों में खिल रहा ‘कमल’ क्या सुखद संयोग है: Narendra Modi



नगर निगम ने भूमिपूजन कार्यक्रम किया रद्द

कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद इंदौर में नगर निगम के होने वाले कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को होना था। दरअसल, 32 करोड़ रुपए की लागत से एमआर-10 से एमआर-12 तक गांव कुमेड़ी भंगिया को जोडऩे वाली लिंक रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 19, निवर्णा होटल के पास कुमेड़ी, राम मंदिर के पास बुधवार सुबह किया जाना था। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित प्रभारी महापौर, निगम अधिकारी आदि शामिल होने वाले थे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मगर, कश्मीर में हुई आतंकवादी घटना की निंदा करते हुए रोड भूमिपूजन कार्यक्रम को निरस्त करने का निर्णय लिया।



Tags:
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • Jammu-Kashmir
  • श्रीनगर
  • समिति
  • पहलगाम में आतंकी हमला