25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराए सीधी के नायब तहसीलदार साकेत

Sourabh Bhatnagar | Dec 21, 2024, 15:29 IST
Share
sidhi naib tehsildar
sidhi naib tehsildar

सीधी जिले में नायब तहसीलदार वाल्मीकि साकेत को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त को साकेत के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नायब तहसीलदार वाल्मीकि साकेत को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शनिवार सुबह कार्रवाई करते हुए उन्हें 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त को साकेत के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

किसान ने की थी लोकायुक्त में शिकायत

सीधी के किसान आशु शुक्ला ने कुछ दिन पहले लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि नायब तहसीलदार ने उनकी जमीन का नामांतरण करने के लिए एक लाख रुपए की मांग की थी। बाद में सौदा 50 हजार रुपए पर तय हुआ। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की योजना बनाई।

रंगे हाथ पकड़े गए नायब तहसीलदार

शनिवार सुबह, आशु शुक्ला ने नायब तहसीलदार को 25 हजार रुपए की पहली किस्त देने के लिए उनके घर पहुंचा। जैसे ही रुपए दिए गए, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली। इस मामले में नायब तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

लोकायुक्त की टीम ने की घेराबंदी

लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी प्रवीद्र सिंह ने बताया कि 12 सदस्यीय टीम के साथ नायब तहसीलदार को घेरकर गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

FAQ

  1. 1. नायब तहसीलदार को किस मामले में गिरफ्तार किया गया?
    नायब तहसीलदार वाल्मीकि साकेत को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।
  2. 2. किसने नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत की थी?
    सीधी के किसान आशु शुक्ला ने लोकायुक्त में शिकायत की थी।
  3. 3. कितना पैसा रिश्वत के रूप में मांगा गया था?
    नायब तहसीलदार ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 25 हजार रुपये की पहली किस्त ली गई।
  4. 4. कब और कहां हुई गिरफ्तारी?
    शनिवार सुबह नायब तहसीलदार को उनके आवास पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
  5. 5. क्या कार्रवाई की गई है?
    नायब तहसीलदार के खिलाफ रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • action of Lokayukta
  • मप्र में लोकायुक्त की कार्रवाई
  • एमपी सीधी न्यूज
  • Sidhi news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • सीधी
  • Naib Tehsildar Valmiki Saket
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग