अयोध्या की तर्ज पर बनेगा मंदिर, एकात्म धाम ओंकारेश्वर के लिए सरकार का ये प्लान

Rohit Sahu | Mar 08, 2025, 09:03 IST
omkareshwar ekatma dham
मध्य प्रदेश सरकार सिंहस्थ 2028 की तैयारी में जुटी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुँचाने के लिए यूपी मॉडल अपनाएंगे।

मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव चाहते हैं कि श्रद्धालु केवल उज्जैन तक सीमित न रहें, बल्कि प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों तक भी जाएं। इसी उद्देश्य से सरकार ओंकारेश्वर के शिव पंचायतन मंदिर को महाकाल लोक की तरह विकसित करेगी। ओंकारेश्वर के शिव पंचायतन मंदिर को महाकाल लोक की तरह विकसित किया जाएगा। मंदिर नागर शैली में बनाया जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रोपवे, सड़कें और अन्य सुविधाओं का विकास जल्द पूरा किया जाएगा।



ओंकारेश्वर का होगा भव्य विकास

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ 2028 तक ओंकारेश्वर भी विशेष आकर्षण का केंद्र बने। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित है और यह स्थान हिंदू आस्था का केंद्र है। सरकार वहाँ रोपवे, सड़कें और अन्य सुविधाओं का तेजी से विकास करेगी।



ekatm dham


धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सरकार चाहती है कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालु पहले ओंकारेश्वर जाएं और फिर मैहर, चित्रकूट, ओरछा आदि तीर्थस्थलों की यात्रा करें। इस पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। प्रयागराज महाकुंभ की तरह उज्जैन सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश के अन्य धर्मस्थलों तक जोड़ा जाएगा।



अयोध्या की तर्ज पर होगा मंदिर निर्माण

सरकार ने तय किया है कि ओंकारेश्वर का शिव पंचायतन मंदिर अयोध्या के राम मंदिर की तरह नागर शैली में बनाया जाएगा। इससे यह मंदिर प्रदेश की विशेष पहचान को और मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के लिए सभी जरूरी सुविधाओं का विकास जल्द किया जाए।



रोपवे और परिवहन सुविधाओं का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओंकारेश्वर आने-जाने के लिए सुविधाजनक मार्गों का निर्माण किया जाए। प्रस्तावित रोपवे की व्यवस्था को भी समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। इससे श्रद्धालु आसानी से ओंकारेश्वर पहुँच सकेंगे और वहाँ अधिक समय बिता सकेंगे।




thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Ayodhya Ram Mandir
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Ekatm Dham
  • एकात्म धाम
  • ओंकारेश्वर
  • mahakal mandir
  • SHIV MANDIR
  • cm mohan yadav