सिंगरौली बोरवेल हादसा : बच्ची की मौत पर सीएम यादव का एक्शन, सहायक यंत्री और कार्यपालन अधिकारी निलंबित
Deeksha Nandini Mehra | Jul 31, 2024, 09:13 IST
सिंगरौली बोरवेल हादसे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
सीएम मोहन यादव ने सिंगरौली में बोरवेल में बच्ची के गिरने से मौत मामले में सख्त एक्शन लिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
Singrauli Borewell Accident : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में हुई बोरवेल घटना पर सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने कड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारी सहायक यंत्री और कार्यपालन अधिकारी पर कार्रवाई की गई है। साथ ही भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली जिले के उपखंड देवसर के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री एमएल पटेल और जनपद पंचायत चितरंगी के तत्काीलन मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरिशचंद्र द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई बोरवेल, नलकूप और ट्यूबवेल के सत्यापन में लापरवाही बरतने के कारण की गई है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक तीन साल की बच्ची की बोरवेल में गिरने से मौत हो गई। बच्ची सोमवार को देर शाम बोरवेल में गिर गई थी। बच्ची को निकलने के लिए 5 घंटे तक एसडीआरईएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाया। जब तक बच्ची को बाहर निकाला गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रेस्क्यू टीम ने बताया कि बोरवेल में बारिश का पानी भरा था। बच्ची उसमें गिरी तो बच नहीं सकी।
लापरवाही बरतने के चलते हुई कार्रवाई
यह है पूरा मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava