जिन पर थी पहरे की जिम्मेदारी, वहीं सेंट्रल जेल में पहुंचा रहे थे नशा

Neel Tiwari | Jun 24, 2024, 13:48 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-24T131027.518.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-24T131027.518.jpg

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सेंट्रल जेल में बंदियों को चोरी छिपे गांजा और अन्य मादक पदार्थ पहुंचाने का मामला एक बार फिर सामने आया है।

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल प्रशासन ( Subhash Chandra Bose Central Jail Administration ) के द्वारा निलंबन तक की कार्रवाई के बाद भी ऐसा लग रहा है कि जबलपुर जेल में कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने के एवज में इतनी मोटी रकम मिलती है कि जेल प्रहरी अपनी नौकरी तक को दांव पर लगा देते हैं। पिछले एक माह में ही यह तीसरा ऐसा मामला सामने आया है।

जिसमें की सुरक्षा के जिम्मेदार प्रहरी ही गांजे की तस्करी में पकड़े गए हैं। जिसके बाद बंदियों को प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के आरोप में जेल प्रशासन ने एक प्रहरी को सस्पेंड कर दिया है जबकि दूसरे प्रहरी के खिलाफ शोकाज नोटिस जारी किया गया है।

abf28810-3e7
abf28810-3e7

मोजे और जूते में छुपाते थे गांजा, तंबाकू और सिगरेट

दरअसल जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर को सूचना मिली थी कि जेल के प्रहरी राजेश गुर्जर और राजेंद्र राठौर बंदियों को जेल के भीतर गांजा और तंबाकू की सप्लाई करते हैं। नाइट ड्यूटी के दौरान वह समान जेल के बैरेक में पहुंचाने का काम करते हैं। इस सूचना पर जेल के मुख्य प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त सुरक्षा और जांच बढ़ाई गई और जैसे ही जेल प्रहरी राजेश गुर्जर और राजेंद्र राठौर नाइट ड्यूटी के लिए पहुंचे तो सुरक्षा प्रहरियों ने दोनों प्रहरियों की ज्यादा कड़ाई से जांच शुरू कर दी।

इस दौरान राजेंद्र राठौर के जूते के सोल में मादक पदार्थ गांजा छिपा हुआ मिला, जबकि राजेश गुर्जर ने अपने मौजे में तंबाकू और सिगरेट के पैकेट छुपा रखे थे। जेल प्रहरियों ने दोनो से गांजा,सिगरेट और तंबाकू जप्त कर जेल अधीक्षक को सूचना दी। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने राजेश गुर्जर के पास से तंबाकू और सिगरेट मिलने पर उसे शोकाज नोटिस जारी किया है, जबकि राजेंद्र राठौर से गांजा जब्त होने पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। दोनों प्रहरियों के खिलाफ जेल मैनुअल के हिसाब से विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

जबलपुर सेंट्रल जेल में 1 माह में तीसरी घटना

बंदियों को मादक पदार्थ पहुंचाने की यह तीसरी घटना है। जेल प्रशासन के द्वारा जांच में दोषी पाए जाने पर जबलपुर के पांच तो कटनी के एक जेल प्रहरी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बात गत 14 जून को रात 10:00 बजे नाइट ड्यूटी पर प्रहरी मुकेश फंडे और सुशील खेमरिया को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा था।

मुकेश के पास से गांजा की पुड़िया समेत तंबाकू की 7 पुड़िया 2 पैकेट सिगरेट और गुटका बरामद हुआ था, वहीं सुशील के पास से 2 पैकेट तंबाकू बरामद की गई थी, जिन्हें सस्पेंड किया गया और विभागीय कार्रवाई जारी है। जेल में हुई गैंगवार के बाद से सतर्क हुए प्रशासन को जेल के अंदर तस्करी करने वाले प्रहरियों को पकड़ने में सफलता तो मिल रही है पर यह इस बात को भी उजागर कर रहा है कि जेल के अंदर मादक पदार्थों का व्यापार कितने बड़े पैमाने में और कितने लंबे समय से लगातार चल रहा था।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • गांजा
  • Subhash Chandra Bose Central Jail Administration
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल प्रशासन
  • तंबाकू और सिगरेट
  • जबलपुर सेंट्रल जेल में 1 माह में तीसरी घटना
  • जबलपुर सेंट्रल जेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा