पिता के राइस मिल के बॉयलर में ही मिली बेटे की लाश, जानें क्या है पूरा मामला
Pooja Kumari | Jan 11, 2024, 24:00 IST
पिता के राइस मिल के बॉयलर में ही मिली बेटे की लाश, जानें क्या है पूरा मामला
पिता की राइस मिल के बॉयलर में ही दो दिन से पड़ी थी बेटे के लाश। कक्षा 7वीं में पढ़ने वाला तन्मय रविवार शाम से लापता था। उसके गुम होने की शिकायत भी थाने में की गई थी।
BHOPAL. मप्र के बैतूल में पिता के राइस मिल के बॉयलर में बेटे की लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक बच्चा रविवार की शाम से ही लापता था। परिवारजनों ने बच्चे के गुम होने की शिकायत भी थाने में की गई थी। परिवारे वाले लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। राइस मिल में बच्चे की लाश मिलने के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
मप्र के बैतूल में पिता की फैक्ट्री के बॉयलर में बेटे की लाश मिली है। बेटा रविवार की शाम से लापता था जिसकी परिवार और पुलिस तलाश कर रही थी। बता दें कि बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के धनोरा गांव के पास स्थित राइस मिल में मंगलवार को तन्मय नाम के बच्चे की लाश मिली थी। लाश मिलने के बाद पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करने के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला 14 साल का तन्मय साहू राइस मिल के संचालक पुष्पेंद्र साहू का बेटा था।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम से तन्मय को ढूंढा जा रहा था। इसी बीच मंगलवार की सुबह जब राइस मिल के ऑपरेटर दीपक मशीन चालू करने जा रहे थे। उसी दौरान बॉयलर चेक किया तो उन्हें तन्मय साहू की जैकेट दिखाई दी। उसके बाद सभी मशीनें बंद कर दी गई और इसकी जानकारी मालिकों को दी गई। इसके बाद बॉयलर के भीतर देखा तो चावल के नीचे तन्मय की लाश दबी हुई थी। तत्काल लाश निकाली गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उससे ही स्पष्ट होगा की पूरा मामला क्या है। पुलिस ने राइस मिल के कर्मचारियों से शुरुआती पूछताछ की तो कर्मचारियों का कहना था कि तन्मय अपने पिता के साथ मिल पर अक्सर आता था और यहां खेलता था। जानकारी के मुताबिक आखिरी बार रविवार की शाम को तन्मय को यहां देखा गया था। माना जा रहा है कि खेलने के दौरान वह बॉयलर में गिर गया और चावल के बोरों के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।
पिता की फैक्ट्री के बॉयलर में ही मिली बेटे की लाश
मंगलवार को मिली बेटे की लाश
पुलिस कर रही है मामले की जांच
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava