सोनम ने कबूल किया अपना जुर्म, सभी 5 आरोपी कोर्ट में पेश, 8 दिन की रिमांड पर भेजा
Vishwanath Singh | Jun 11, 2025, 18:53 IST
The Sootr
इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए मेघालय, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीमें कई दिनों से सक्रिय थीं। लगातार बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार सोमवार की सुबह सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या की सनसनीखेज साजिश में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने विशेष जांच दल (SIT) के सामने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है। सोनम ने मेघालय पुलिस अधिकारियों के समक्ष औपचारिक रूप से हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार कर दी है, जिससे उसकी प्रत्यक्ष भूमिका पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। वहीं, दिन में सोनम और चारों आरोपियो को काेर्ट में पेश करके 8 दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। शिलांग के सदर बाजार थाने में सुबह सभी आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ हुई थी। इसी पूछताछ के दौरान सोनम ने कबूल किया और शाम को कोर्ट में पेश किया।
इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए मेघालय, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीमें कई दिनों से सक्रिय थीं। लगातार बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार सोमवार की सुबह सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही इस बहुचर्चित हत्याकांड का सबसे बड़ा रहस्य सामने आ गया।
पुलिस जांच के अनुसार सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए इंदौर से तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान को शामिल किया गया था। हत्या के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शिलांग की अदालत में पेश कर दिया गया।
हत्या को अंजाम देने के लिए पूरी साजिश बेहद योजनाबद्ध तरीके से रची गई थी। तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर अलग-अलग चरणों में इंदौर से शिलांग पहुंचे ताकि उन पर किसी को शक न हो। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, ट्रेन टिकट बुकिंग और आधार कार्ड की फोटोकॉपी के जरिए उनकी यात्रा को ट्रैक किया और उनकी पहचान सुनिश्चित की।
23 मई को सोनम, राजा और कॉन्ट्रैक्ट किलर शिलांग में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज के पास ट्रैकिंग के बहाने पहुंचे। उन्होंने आम पर्यटकों के रूट के बजाय एक सूनसान और खतरनाक रास्ता चुना। स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी ने पुलिस को बताया कि उसने सहायता की पेशकश की थी, लेकिन सोनम और उसके साथियों ने उसे मना कर दिया। उसने यह भी बताया कि वे लोग हिंदी में कुछ बातचीत कर रहे थे और जानबूझकर एक सूनसान और ऊबड़-खाबड़ ट्रेकिंग ट्रेल की तरफ गए थे। इसके बाद कुछ आगे जाने पर जब रास्ता सूनसान मिला तब कॉन्ट्रैक्ट किलर ने राजा की हत्या कर दी।
यह खबर भी पढ़ें...सोनम रघुवंशी के भाई ने राजा के घर जाकर मां से मांगी माफी, रोया, कहा राज-सोनम का अफेयर नहीं था
इस हत्याकांड में सोनम और उसके प्रेमी राज ने एक संगठित गिरोह की तरह प्लानिंग की थी। इंदौर से लेकर मेघालय तक पूरे सफर में हर छोटी-बड़ी बात को छुपाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की सघन जांच, तकनीकी साक्ष्य और सख्त पूछताछ के बाद पूरा मामला उजागर हो गया। इसमें सीसीटीवी फुटेज, टिकट बुकिंग डेटा, आधार कार्ड की डिटेल, सोनम का सोशल मीडिया पर व्यवहार और गाइड के बयानों ने मिलकर पूरी साजिश को बेनकाब कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें...Raja Raghuvanshi Case पर बोले CM Mohan Yadav, घटना समाज के लिए सबक
जांच की कमान संभाल रहे एसपी विवेक स्येम ने कहा कि हमारे पास आरोपियों को लेकर पुख्त सबूत हैं और जांच इंटेरोगेशन (पूछताछ) हो जाएगी तो कुछ और कड़ियों को जोड़ा जा सकेगा। प्रारंभिक जांच में यह सबूत मिले हैं कि इस पूरे कांड में सोनम की काफी भागीदारी रही है और बाकी इंटेरोगेशन के बाद पूरी पिक्चर साफ हो जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें...अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए बनने वाले खाने के बर्तन में बन रहा चिकन, मचा बवाल
एडिशनल एसपी आशीष ने कहा कि अभी जांच हो रही है और हम अभी पूछताछ का काम नहीं कर सके हैं क्योंकि आरोपी कल रात और सुबह ही शिलांग पहुंचे हैं। मेडिकल चेकअप और पेपर वर्क के बाद अब उन्हें कोर्ट में पेश किया है। अब रिमांड मिली है तो इसमे जो पूछताछ होगी उसके बाद ही सब कुछ क्लियर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया कुछ भी न्यूज देने से पहले हमसे कंफर्म करे तो बेहतर होगा। इसमें अभी कुछ दिन दीजिए, पूछताछ पूरी होने के बाद सब कुछ सामने आएगा और हम मीडिया से जानकारी शेयर करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें...चलती ट्रेन से गिरा यात्री... प्लेटफार्म पर 20-25 मीटर तक घसीटता रहा
इंदौर सोनम न्यूज | shillong news
लगातार हो रही सर्चिंग से दबाव में आ गई थी सोनम
The Sootr
प्रेमी और कॉन्ट्रैक्ट किलर के साथ मिलकर बनाई योजना
इंदौर से शिलांग तक जुड़ गई साजिश की कड़ियां
ट्रैकिंग के बहाने सुनसान जगह पर ले गए
यह खबर भी पढ़ें...सोनम रघुवंशी के भाई ने राजा के घर जाकर मां से मांगी माफी, रोया, कहा राज-सोनम का अफेयर नहीं था
संगठित गिरोह की तरह किया संचालन
यह खबर भी पढ़ें...Raja Raghuvanshi Case पर बोले CM Mohan Yadav, घटना समाज के लिए सबक
प्रारंभिक जांच में ही दोषी मिली सोनम
यह खबर भी पढ़ें...अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए बनने वाले खाने के बर्तन में बन रहा चिकन, मचा बवाल
अभी ठीक से पूछताछ नहीं कर सके
यह खबर भी पढ़ें...चलती ट्रेन से गिरा यात्री... प्लेटफार्म पर 20-25 मीटर तक घसीटता रहा
इंदौर सोनम न्यूज | shillong news
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA