सोनम रघुवंशी नहीं आ सकेगी इंदौर, 50 हजार बांड और इन शर्तों पर मिली बेल
Sanjay Gupta | Apr 28, 2026, 21:04 IST
Photograph: (the sootr)
देश को हिला देने वाले इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मामले की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। लेकिन इसके बाद भी वह इंदौर नहीं आ सकेगी। द सूत्र के पास जमानत शर्तों के दस्तावेज मौजूद हैं। इसमें कई शर्त लगी है।
मेघालय के शिलांग (सोहरा) में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को हुई थी। उसका शव गहरी खाई में 3 जून को मिला था। पत्नी सोनम रघुवंशी गायब रही और बाद में नौ जून को गाजीपुर यूपी में शिलांग पुलिस ने पति राजा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। अब दस महीने बाद सोनम को शिलांग जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसमें कई शर्तें लगी है। इसके चलते वह इंदौर नहीं आ सकेगी।
सोनम रघुवंशी ने अपने जमानत के आवेदन में तर्क दिया कि उसे गाजीपुर से जब गिरफ्तार किया गया तो इसका कारण नहीं बताया गया। जबकि उस पर धारा 103 (1) का केस था। इसमें दस साल और अधिक की सजा है। गिरफ्तारी के समय पर्याप्त लिखित कारण बताया जाना जरूरी है। गिरफ्तारी की प्रक्रिया गलत तरीके से की गई है।
इस पर शासकीय अभियोजक केसी गौतम ने आपत्ति ली। उन्होंने कोर्ट में कहा कि यह सोनम का चौथा जमानती आवेदन है। इसके पहले भी वह आवेदन लगा चुकी है और तब यह बात नहीं उठाई गई थी। सोनम के खिलाफ समय पर चालान पेश हो चुके हैं और पूरक चालान भी पेश हो गए हैं। ट्रायल भी चल रहा है। चार्ज फ्रेम हो चुके हैं।
इन पर 103 (1) हत्या के साथ ही 238ए, 309 (6) व 3 (6) की धारा लगी है। ऐसे में जमानत नहीं देना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने सभी तर्कों को सुनने के बाद सोनम की जमानत मंजूर कर ली।
इस मामले में मृतक राजा के भाई विपिन ने कहा कि पैसों की ताकत से यह हो गया। सोनम का परिवार, उसके भाई गोविंद ने धोखा दिया। हम हाईकोर्ट में अपील करेंगे। वहीं राजा की मां ने भी कहा कि मेरे बेटे की इतनी बेरहमी की हत्या करने वालों को जमानत कैसे मिल सकती है। इसके पहले प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्म, चौकीदार बलबीर और लोकेंद्र को भी जमानत मिल चुकी है। वहीं हत्या करने वाले विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत के साथ हत्या की प्लानिंग करने वाला सोनम का तथाकथित प्रेमी राज कुशवाह अभी जेल में हैं।
![ae8700dd-ec6]()
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, राजा के बड़े भाई विपिन ने की पुष्टि
पति राजा की हत्या के लिए सोनम रघुवंशी थी इतनी बैचेन, की थी ये खौफनाक तैयारी, मेघालय पुलिस की रिपोर्ट
सोनम रघुवंशी ने राजा का खून घास से साफ किया, राज के साथ उसके घर पर भी रही, नया खुलासा
इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय
शर्तों में है कि कोर्ट अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं जाएगी
- सोनम जमानत पर साक्ष्य, गवाह के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगी
- कोर्ट की हर तारीख पर उपस्थित होगी
- वह बिना मंजूरी के इस कोर्ट (शिलांग) के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं जाएगी
- कोर्ट में 50 हजार का बांड भरेगी और साथ ही दो जमानती भी इतनी बांड राशि देंगे
इस आधार पर मिली जमानत
sonam raghuvanshi bell letter
शासन पक्ष ने ली आपत्ति
इन पर 103 (1) हत्या के साथ ही 238ए, 309 (6) व 3 (6) की धारा लगी है। ऐसे में जमानत नहीं देना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने सभी तर्कों को सुनने के बाद सोनम की जमानत मंजूर कर ली।
जमानत के खिलाफ हाइकोर्ट जाएगा राजा का परिवार
ae8700dd-ec6
इस तरह हुई घटना
- 11 मई 2025 को राजा और सोनम की शादी हुई
- इसके बाद 21 मई को दोनों हनीमून पर गए।
- 22 मई को शिलांग सोहरा में घूमने निकले
- 23 मई को लापता हुए, लावारिस एक्टिवा मिली
- 2 जून को खाई में राजा का शव मिला, सोनम नहीं मिली
- 3 जून को राजा के पीएम से साफ हुआ कि सिर पर वार करने से हत्या हुई
- 4 मई को राजा का शव इंदौर आया, अंतिम संस्कार हुआ, राज कुशवाह इसमें मौजूद रहा
- हत्या के बाद स्पेशल टीम बनी और जांच हुई। इसमें मप्र में इंदौर व अन्य जगह दबिश देकर नौ जून को राज व अन्य हत्यारों की गिरफ्तारी हुई
- उधर नौ जून की रात को सोनम यूपी के गाजीपुर के पास ढाबे पर मिली, पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर शिलांग ले गई।
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, राजा के बड़े भाई विपिन ने की पुष्टि
पति राजा की हत्या के लिए सोनम रघुवंशी थी इतनी बैचेन, की थी ये खौफनाक तैयारी, मेघालय पुलिस की रिपोर्ट
सोनम रघुवंशी ने राजा का खून घास से साफ किया, राज के साथ उसके घर पर भी रही, नया खुलासा
इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA