सपा प्रवक्ता ने कहा जितनी हमारी हैसियत MP में, उतनी कांग्रेस की UP में, मप्र में कांग्रेस-सपा में सब कुछ ठीक नहीं?

Jitendra Shrivastava | Oct 16, 2023, 24:00 IST
Share
सपा प्रवक्ता ने कहा जितनी हमारी हैसियत MP में, उतनी कांग्रेस की UP में, मप्र में कांग्रेस-सपा में सब कुछ ठीक नहीं?
सपा प्रवक्ता ने कहा जितनी हमारी हैसियत MP में, उतनी कांग्रेस की UP में, मप्र में कांग्रेस-सपा में सब कुछ ठीक नहीं?

मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उहापोह की स्थिति बन गई है कि क्या कांग्रेस और सपा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा उन सीटों पर टिकट जारी करने पर जहां कांग्रेस ने भी प्रत्याशी खड़ा किया है पर राजनीतिक गलियारों में उहापोह की स्थिति बन गई है कि क्या कांग्रेस और सपा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

सपा ने 7 जिले की एक-एक सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं

समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश चुनाव में कल जारी सूची में 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। सपा ने 7 जिले की एक-एक सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं तो वहीं सीधी जिले की 2 सीट पर टिकट फाइनल किया है। जिन जिलों में एक एक सीट पर टिकट दिए गए हैं वो हैं निवाड़ी, छतरपुर, दतिया, सिंगरौली, रीवा, छतरपुर और बालाघाट।

कांग्रेस-सपा में सब कुछ ऑल इज वेल..?

समाजवादी पार्टी ने जिन सीटों पर टिकट फाइनल किया है उसमें कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस पहले से ही प्रत्याशी उतार चुकी है। यह सीट हैं भंडार की सुरक्षित सीट, चितरंगी की सुरक्षित सीट इसके अलावा राजनगर, बिजावर और कटंगी सीट। यह पांच ऐसी सीट हैं जहां मौजूदा स्थिति में कांग्रेस का भी अपना प्रत्याशी है और समाजवादी पार्टी का भी अपना प्रत्याशी है। इनमें से चार ऐसी सीट हैं जहां समाजवादी पार्टी ने कल अपना प्रत्याशी उतारा है।

हमारी पार्टी ने 2003 में 7 सीट जीती थीः फखरुल हसन

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद के अनुसार ये बराबरी का मुकाबला है। उन्होंने कहा 'जितनी हैसियत हमारी मध्य प्रदेश में है वही हैसियत कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में है। अगर हमारा गठबंधन 2024 चुनाव के लिए हो रहा है और उसमें कांग्रेस पार्टी बड़ी संख्या में सीट मांग रही हैं तो उसके पहले कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाते हुए हमें भी राजनीतिक भागीदारी मध्य प्रदेश में देनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमने एक महत्वपूर्ण सीट जीती थी। जिसको हमने समर्थन भी कमलनाथ सरकार को दिया था इसके अलावा हमारी पार्टी ने 2003 में 7 सीट जीती थी। इस मामले में यूपी कांग्रेस के जिम्मेदारों का कहना है कि यूपी में हम अपनी 80 सीटों की तैयारी कर रहे हैं, बाकी गठबंधन और सीट बंटवारे का विषय केंद्रीय नेतृत्व का है और वो ही सारी चीजें तय करेगा।

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • SP spokesperson
  • our status is as much in MP as that of Congress in UP
  • is everything not right in Congress-SP
  • सपा प्रवक्ता
  • जितनी हमारी हैसियत MP में
  • उतनी कांग्रेस की UP में
  • कांग्रेस-सपा में सब कुछ ठीक नहीं?
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग