बावड़ी हादसाः पुलिस ने उड़ाई हाईकोर्ट आदेशों की धज्जियां- रिमांड मांगी ही नहीं, डीसीपी बोले- दोनों ने पुलिस का बहुत साथ दिया

Jitendra Shrivastava | Mar 22, 2024, 17:00 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के इंदौर में बावड़ी हादसे में 30 मार्च को 36 लोगों की जान चली गई थी। हाईकोर्ट इंदौर की डबल बैंच की सख्ती के बाद 11 जुलाई 2023 को पूरी हुई मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट 6 जनवरी को पेश हुई। 10 जनवरी को सुनवाई हुई। अब 11 माह गिरफ्तारी हुई।

संजय गुप्ता, INDORE. बावड़ी हादसा ( बावड़ी हादसा) में 30 मार्च 2023 रामनवमी के दिन 36 लोगों की जान गई, लेकिन इस मामले में पुलिस द्वारा शुक्रवार को की गई दिखावटी कार्रवाई ने हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। पुलिस ने आरोपी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली सबनानी की पुलिस रिमांड तक नहीं मांगी, चार घंटे में गिरफ्तारी से लेकर जेल भेजने तक का काम हो गया। डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों की जमकर तारीफ की और कहा कि दोनों व्यक्ति बहुत ही कॉपरेटिव है, पूरी प्रक्रिया में साथ दिया, शांतिप्रिया तरीके से पुलिस कार्रवाई में बहुत ही सहयोग किया।

पहले देखते हैं हाईकोर्ट इंदौर ने 10 जनवरी को क्या कहा था?

हाईकोर्ट इंदौर की डबल बैंच की सख्ती के बाद 11 जुलाई 2023 को पूरी हुई मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट 6 जनवरी को जाकर पेश हुई। इसके बाद 10 जनवरी को इस रिपोर्ट पर सुनवाई हुई। इस तरह हुई थी बहस...

  • याचिकाकर्ता अधिवक्ता मनीष यादव- 11 जुलाई 2023 की मजिस्ट्रियल रिपोर्ट है और अभी तक कुछ नहीं किया।
    हाईकोर्ट- एक्शन कब होगा, क्यों रखे हुए हो रिपोर्ट 11 जुलाई से।
  • शासकीय अधिवक्ता- पुलिस जांच चल रही है
    हाईकोर्ट- मजिस्ट्रियल जांच हो गई और पुलिस की अभी तक जांच ही चल रही है। एफआईआर में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई
  • शासकीय अधिवक्ता- बावड़ी पर स्लैब कब ढंकी यह पता करना है, पुलिस सभी जगह पत्राचार कर रही है
    हाईकोर्ट- जब तक पदाधिकारियों को पकड़ेंगे नहीं पूछेंगे नहीं तो कैसे पता चलेगा? उन्हें बुला नहीं रहे, आरोपी नहीं बना रहे हैं? पुलिस की जांच क्या कर रही है? डायरी कहां है? आरोपी को पकड़कर पूछेंगे नहीं तो कैसे पता चलेगा?
  • शासकीय अधिवक्ता- हम सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं
    हाईकोर्ट- ऐसे तो दस साल तक जांच चलती रहेगी, मजिस्ट्रियल जांच के ही भरोसे हो, पुलिस की खुद की जांच क्या कह रही है। आपने बुलाकर किसी से पूछा ट्रस्ट वालों से। क्या पुलिस चिट्‌ठी लिखते हुए कार्रवाई करती है क्या। सारे सबूत खत्म हो जाएंगे फिर क्या करेंगे? कैसे पता चलेगा स्लैब कब डली थी।
  • हाईकोर्ट ने एक साल यानि 30 मार्च तक कार्रवाई के आदेश दिए-
    इस पूरे मामले में हाईकोर्ट ने लिखित आदेश जारी किया और इसमें पूरी जांच घटना से एक साल में यानि 30 मार्च 2024 तक पूरी करने के आदेश दिए।

ये खबरें भी पढ़ें...

बावड़ी हादसे में 36 की जान जाने के 11 माह 21 दिन बाद दो आरोपी खुद थाने पहुंचे, HC के आदेश के बाद भी पुलिस नहीं कर पाई अरेस्ट

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति पर रोक लगाने से कोर्ट का इंकार, लेकिन…

ज्वाइंट डायरेक्टर ट्रेजरी एंड एकाउंट टीएस बघेल ने महिला अधिकारी के गाल को छुआ

जिला जज के 21 पदों पर 2000 वकीलों में एक भी योग्य नहीं मिला, इंटरव्यू पास करने 40 फीसदी कटऑफ भी नहीं ला सके

अब देखिए पुलिस ने शुक्रवार को किया क्या...

thesootr
thesootr

हाईकोर्ट के आदेश से 30 मार्च को एक साल पूरा हो रहा है, तब तक पुलिस को दिखाना था कि हमने आदेशों का पालन किया है। इसके लिए पुलिस ने समाज के लोगों और मंदिर ट्रस्ट के लोगों से बातचीत शुरू की। सुलह बनी और सुबह सेवाराम गलानी और सबनानी थाने खुद पहुंच गए। पुलिस ने खानापूर्ति तेज की, मेडिकल कराया और कोर्ट में पेश कर दिया और वहां से पुलिस रिमांड की कोई जरूरत नहीं होना बताया गया यानी पुलिस के उनसे किसी तरह की पूछताछ, जब्ती नहीं करना है। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई तक दोनों को जेल भेजने के आदेश दे दिए और डीसीपी साहब ये बोल रहे हैं...

  • सवाल- किनकी गिरफ्तारी हुई है।
    डीसीपी ऋषिकेश मीणा- मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष और सचिव की।
  • सवाल- आगे क्या करेंगे।
    डीसीपी- उनसे अब किसी तरह की जब्ती नहीं करना है, हम कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड (यानी जेल) भेजने की अपील करेंगे।
    सवाल- दोनों आरोपियों की क्या स्थिति।डीसीपी- दोनों ही व्यक्ति बहुत ही कॉपरेटिव है, प्रक्रिया में पूरा साथ दिया किसी तरह का बवाल नहीं किया, शांति प्रिय तरीके से पुलिस को सहयोग किया है।
  • सवाल- स्लैब डालने की मंजूरी किसने दी थी।
    डीसीपी- यही सारे बिंदु है जिसकी जांच करना है और गहराई में जाना है।
    ( अब सवाल यही उठता है कि जब आरोपियों की रिमांड ही नहीं ली तो फिर जांच कैसे करेंगे बावड़ी तो भर दी गई है और गहराई में पुलिस जाएगी कैसे?)
  • सवाल- निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के भी नाम थे।
    डीसीपी- जांच चल रही है जो भी आगे जांच में आएगा फिर करेंगे।
  • सवाल- गिरफ्तारी में 11 माह का समय क्यों लगा।
    डीसीपी- गिरफ्तारी हो गई है ना यह मायने रखता है।
Tags:
  • बावड़ी हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती