MP के इस पुराने भूतिया महल में हुई है स्त्री 2 की शूटिंग, 150 साल पुरानी है हवेली, देखें फोटो

Vikram Jain | Aug 26, 2024, 22:30 IST
Share
Stree 2 shooting 150 year old Taj Mahal Palace Bhopal
Stree 2 shooting 150 year old Taj Mahal Palace Bhopal

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 मूवी सिनेमाघरों में फैंस की पहली पसंद बनी हुई है। हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 फिल्म की शूटिंग मध्‍य प्रदेश की 150 साल पुरानी हवेली में हुई है। इस महल को लोग भूतिया मानते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Stree 2 Shooting in Bhopal

हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस मूवी की कमाई में वीकेंड पर जबरदस्त उछाल आया है। बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा रही स्त्री 2 की शूटिंग मध्य प्रदेश में हुई है। फिल्म के पार्ट 2 की शूटिंग राजधानी भोपाल के 150 साल पुराने ताज महल पैलेस में हुई है। यह पैलेस भोपाल की डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि यह महल रहस्यों से भरा हुआ है, यहां भूत-प्रेत का वास हैं।

Stree 2 shooting
Stree 2 shooting

150 साल पुरानी है भूतिया हवेली

भोपाल के ताजमहल पैलेस में हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री पार्ट 2 की ज्यादातर शूटिंग हुई है। ये भूतिया हवेली 150 साल पुरानी है। जानकारों के अनुसार ताजमहल पैलेस के निर्माण में 13 साल का समय लगा था। पहले यह राजमहल से जाना जाता था, इसकी वास्तुकला को देखने के बाद अंग्रेजों ने इस पैलेस नाम बदलकर ताजमहल किया था।

Stree 2 Shooting in Bhopal 1
Stree 2 Shooting in Bhopal 1

फिल्म की शूटिंग से पहले स्थानीय लोगों ने फिल्म मेकर्स को पैलेस को लेकर आगाह कर दिया था। लोगों ने बताया था कि इस जगह पर रात को शूटिंग के वक्त महिला को बाल खोलने और इत्र लगाने से मना है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कई मेंबर्स को मूवी की शूटिंग के दौरान इस जगह पर डराने वाले अनुभव किए।

Stree 2 Shooting in Bhopal 5
Stree 2 Shooting in Bhopal 5

भोपाल का ये ताजमहल पैलेस सच में एक डरावनी जगह में से एक है। इसलिए हॉरर फिल्म स्त्री 2 के मेकर्स ने इस जगह का चयन किया। दरअसल, हॉरर फिल्म बनाने वाले फिल्म के लिए ऐसी ही डरावनी जगह को चुनते है।

Stree 2 Shooting in Bhopal 3
Stree 2 Shooting in Bhopal 3

इस डरावने पैलेस में 120 कमरे और 8 बड़े कमरे हैं। इसमें बड़े महल में बड़े-बड़े कमरों के साथ ही शीश महल, सावन-भादो जैसे मंडप शामिल है। इस महल की बनावट में ब्रिटिश, फ्रेंच, मुगल और हिंदू शैली का अद्भुत मिश्रण है।

Stree 2 Shooting in Bhopal 4
Stree 2 Shooting in Bhopal 4

ग्रामीण बताते हैं कि 150 साल पुराना यह महल भूतिया है। इस महल में सफेद रंग की महिला रहती है। वह हमेशा महल में भटकती हुई नजर आती है।

Stree 2 Shooting in Bhopal 5
Stree 2 Shooting in Bhopal 5

भोपाल के साथ ही चंदेरी गांव में भी फिल्म स्त्री 2 को शूट किया है। फिल्म में आप चंदेरी की सड़कें देख सकते हैं। फिल्म के पहले पार्ट यानी स्त्री की शूटिंग भी चंदेरी में हुई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • फिल्म स्त्री 2
  • Stree 2 Shooting in MP
  • Stree 2 Shooting in Bhopal
  • भोपाल में स्त्री 2 की शूटिंग
  • Bhopal Taj Mahal Palace
  • भोपाल ताज महल पैलेस
  • भूतिया हवेली ताज महल पैलेस
  • Haunted Mansion Taj Mahal Palace
  • हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री 2
  • horror comedy movie stree 2
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा