महाराज फिल्म का मध्य प्रदेश के उज्जैन में जबरदस्त विरोध, गुरुवार को आएगा फिल्म के बैन पर फैसला

Sandeep Kumar | Jun 19, 2024, 21:30 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-19T212218.057.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-19T212218.057.jpg

जुनैद खान की महाराज फिल्म के विषय और इसमें दिखाए गए कई सीन्स पर विवाद हो रहा है। जहां एक तरफ इस फिल्म को बैन किए जाने की मांग उठ रही है, वहीं दूसरी ओर, गुजरात हाई कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान ( Zunaid Khan ) की डेब्यू फिल्म महाराज ( debuy film maharaj ) का एमपी के उज्जैन में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। फिल्म के विरोध में प्रदेश के उज्जैन शहर में वल्लभ वैष्णव मंडल, महिला मंडल ने खाराकुआं थाने पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और फिल्म पर रोक लगाने मांग की। इसके साथ ही समाज के लोगों ने फिल्म निर्माता, एक्टर के खिलाफ शिकायत की है। फिल्म में स्क्रिप्ट राइटिंग विपुल मेहता और स्नेहा देसाई ने की है। निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। समाज के लोगों ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गुरुवार 20 जून को गुजरात हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

वहीं, याचिकाकर्ता ने दो दिन की सुनवाई के बाद बुधवार यानी 19 जून को सामने आए, और उन्होंने कहा कि कोर्ट पूरी फिल्म देखकर दोपहर यानी गुरुवार, 20 जून को 2.30 बजे बाद फैसला लेगा कि फिल्म पर रोक लगानी है या यह OTT पर रिलीज होने देनी है। शैलेश पटवारी ने फिल्म के खिलाफ 13 जून को याचिका दायर की थी, और कहा था कि यह हिंदू और मुसलमानों के बीच बंटवारा करने की कोशिश कर रही है। फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में भी गलत बातें बताई गई हैं।

फिल्म में भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

आरोप है कि फिल्म में वैष्णववाद व युवाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। फिल्म हिन्दू धर्म को भटकाने और धर्म गुरुओं को खलनायक के रूप में चित्रित करने की मानसिकता से बनाई गई है। मूवी 14 जून को रिलीज होनी थी लेकिन गुजरात हाई कोर्ट ने महाराज फिल्म पर रोक लगा दी है।

फिल्म के कई सीन्स को लेकर विवाद

मालूम हो कि Zunaid Khan की Maharaj के विषय और इसमें दिखाए गए कई सीन्स पर विवाद हो रहा है। जहां एक तरफ इस फिल्म को बैन किए जाने की मांग उठ रही है, वहीं दूसरी ओर, गुजरात हाई कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। लोगों का कहना है कि इसमें हिंदू धर्म का अपमान किया गया है।

महाराज पर विवाद का कारण क्या है ?

महाराज की कहानी 1862 के मानहानि मामले की कहानी पर आधारित है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण और कई भक्ति गीतों को लेकर गलत टिप्पणी की गई थी। फिल्म में जुनैद खान के अलावा एक्टर जयदीप अहलावत भी हैं। जुनैद खान ने फिल्म में रिपोर्टर और समाज सुधारक रहे करसनदास मुलजी का किरदार निभाया है। उन्होंने महिलाओं के हक और उनके सुधार के लिए आवाज उठाई थी। फिल्म के पोस्टर में जुनैद खान ने माथे पर तिलक लगाया है, जिस पर भी विवाद है। याचिकाकर्ताओं इसी वजह से फिल्म पर बैन के साथ-साथ इसका सर्टिफिकेशन रद्द करने की अपील की है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • गुजरात हाईकोर्ट
  • महाराज फिल्म
  • फिल्म में वैष्णववाद
  • जुनैद खान
  • Zunaid Khan
  • Maharaj film
  • फिल्म के कई सीन्स को लेकर विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती