MP weather update : प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
Sandeep Kumar | Jul 25, 2024, 22:45 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-25T223039.009
राजधानी भोपाल में सुबह से रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर से तेज बारिश शुरु हो गई। इधर मौसम विभाग में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है...
मध्य प्रदेश में मौसम का स्ट्रांग सिस्टम बना हुआ है। जिसके चलते भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। गुरुवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। भोपाल में सुबह से रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर से तेज बारिश शुरु हो गई। इधर मौसम विभाग में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
![abaa475f-700]()
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, कटनी, मैहर, में तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने रीवा, सीधी, शहडोल, और पन्ना में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान टीकमगढ़ में 88, सागर में 65.2, उमरिया में 49.6, खरगोन में 24.2, मंडला में 24, गुना में 23.2, जबलपुर में 20.6, दमोह में 15, खजुराहो में 12.4, खंडवा में 10, सीधी में 8.6, उज्जैन में 4.6, सतना में 4.1, रतलाम में 4, धार एवं सिवनी में 3.2, नर्मदापुरम में तीन, इंदौर में 2.7, रीवा में 2.4, भोपाल में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
![479b4f45-5c9]()
पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अतिरिक्त गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इससे मानसून की सक्रियता बरकरार है।
![866b8233-d2d]()
मौसम पूर्वानुमान भविष्य के समय और किसी दिए गए स्थान के लिए वायुमंडल की स्थिति की भविष्यवाणी करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग है। पृथ्वी की मौसम प्रणाली एक अव्यवस्थित प्रणाली है नतीजतन प्रणाली के एक हिस्से में छोटे बदलाव पूरे सिस्टम पर बड़े प्रभाव डाल सकते हैं।
आसमान पर बादलों के बीच जब ठंडी और गर्म हवाए आपस में मिलती है तो एक कम दबाव का क्षेत्र बनता है। उस सिस्टम से निकलने वाली पट्टी को द्रोणिका कहते है। इसमे अचानक ही मौसम में बदलाव हो जाता है और हवाओं के साथ तेज बारिश हो जाती है।
![sandeep mishr]()
abaa475f-700
गरज-चमक के साथ बारिश का हाईअलर्ट
28 जुलाई से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम होगा एक्टिव मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 28 जुलाई से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी हो सकती है। 29 और 30 जुलाई को उत्तरी हिस्से में तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो मानसून ट्रफ ऊपर चली गई है। यह मानसून ट्रफ के साथ मर्ज हो गया है। इन वजहों से प्रदेश में बारिश हो रही है। झारखंड पर बने चक्रवात के बांग्लादेश की तरफ चले जाने से मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।
पिछले 24 घंटे में कहां कितना हुई बारिश
479b4f45-5c9
प्रदेश में इन मौसम प्रणालियों के असर
866b8233-d2d
क्या है मौसम प्रणाली ?
क्या है द्रोणिका ?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari