सुल्तानपुर से मुंबई के बीच 5 मई से चलेगी समर स्पेशल, गुजरेगी रानी कमलापति से

Sandeep Kumar | Apr 29, 2025, 22:02 IST
sultanpur-mumbai-summer
गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुलतानपुर से मुंबई के बीच समर स्पेशल ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। 04212 और 04211 नंबर की ये ट्रेनें 5 मई से 23 जून और 6 मई से 24 जून 2025 तक सप्ताह में एक बार चलेंगी।

गर्मी की छुट्टियों में तेजी के साथ बढ़ रहे यात्रियों की संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने सुलतानपुर जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन विशेष किराए पर संचालित की जाएगी और यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए इसमें शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।



ट्रेन संख्या 04211-04212

इस सेवा ट्रेन के अंतर्गत दो गाड़ियों 04212 (सुलतानपुर से एलटीटी) और 04211 (एलटीटी से सुलतानपुर) की कुल 16 ट्रिप चलाई जाएंगी। 04212 ट्रेन 5 मई से 23 जून 2025 तक हर सोमवार को चलेगी, जबकि वापसी की गाड़ी 04211, 6 मई से 24 जून तक हर मंगलवार को मुंबई से प्रस्थान करेगी।



ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मुर्शिदाबाद से आए मजदूरों को लेकर हिंदू संगठनों का बवाल



ट्रेन की समयसारणी और प्रमुख ठहराव

04212 ट्रेन सुलतानपुर से सुबह 4:00 बजे प्रस्थान कर शाम तक बीना, रानी कमलापति और इटारसी होते हुए अगले दिन दोपहर 2 बजे मुंबई पहुंचेगी। वहीं, 04211 ट्रेन शाम 4:35 बजे एलटीटी से निकलकर अगले दिन सुबह 6 बजे इटारसी, 7:45 बजे रानी कमलापति और 10:50 बजे बीना होते हुए रात 11 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी।



ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में यूपीएससी मेन्स पास करने वालों को मिलेंगे एक-एक लाख रुपए



बीना, रानी कमलापति से होकर गुजरेगी ट्रेन

भोपाल मंडल के तीन महत्वपूर्ण स्टेशन-बीना, रानी कमलापति और इटारसी-से होकर यह ट्रेन गुजरेगी, जिससे मध्यप्रदेश के यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। इन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव तय किया गया है, जिससे यात्रियों को बैठने व चढ़ने में कोई असुविधा न हो।



ये खबर भी पढ़िए... पीएम मोदी की सेना को खुली छूट: सिंधु जल संधि स्थगित, हाई-लेवल मीटिंग में लिए बड़े फैसले



ट्रेन का स्टापेज

यह ट्रेन लखनऊ, कानपुर सेन्ट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। यह मार्ग यात्रियों के लिए काफी व्यस्त और सुविधाजनक है।



ये खबर भी पढ़िए... एमपी तबादला नीति : MP में स्वैच्छिक तबादलों समेत मंत्री तय करेंगे कर्मचारियों का स्थान





Tags:
  • स्पेशल ट्रेन
  • मुंबई
  • इटारसी
  • दो समर स्पेशल ट्रेन
  • रानी कमलापति