27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला, ट्रांसफर याचिका मंजूर, सरकार को नोटिस
Neel Tiwari & Sanjay Gupta> | Aug 20, 2024, 16:49 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-20T164449.692
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस बीआर गवाई और जस्टिस केवी विश्वनाथन के सामने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता आदित्य संघी ने कहा 50 फीसदी से अधिक आरक्षण पर रोक लगाई गई है...
Indore. मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण 14 फीसदी होना चाहिए या 27 फ़ीसदी होना चाहिए इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट अब फैसला लेगा। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसफर याचिकाएं मंजूर कर ली और सभी पक्षकारों और मध्य प्रदेश शासन को नोटिस जारी हुए हैं। अगली सुनवाई अक्टूबर में संभावित है। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिटेयर जनरल तुषार मेहता मौजूद थे।
![fc06ecf3-3b9]()
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करते हुए जस्टिस बीआर गवाई और जस्टिस केवी विश्वनाथन के सामने याचिका कर्ता के अधिवक्ता आदित्य संघी ( Aditya Sanghi ) ने कहा 50 फीसदी से अधिक आरक्षण पर रोक लगाई है लेकिन इसके बाद भी मध्य प्रदेश सरकार ने आरक्षण बढ़ाते हुए इसे 63 फीसदी कर दिया है। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण में भी अतिरिक्त आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट ने अमान्य किया, इसी तरह बिहार के मामले में भी 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण को आमान्य किया जा चुका है । ऐसे में मध्य प्रदेश में भी 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता है।
![9aee0e4d-51e]()
अधिवक्ता संघी ने यह भी कहा कि मार्च 2019 में इस आरक्षण के विरुद्ध हमने हाईकोर्ट में स्टे लिया था। उसमें लगातार सुनवाई हुई लेकिन फैसले के पूर्व मध्य शासन द्वारा इसमें ट्रांसफर याचिका लगा दी गई ।
इसके बाद 100 फीसदी भर्ती करने की जगह 87- 13 के फार्मूला लागू कर दिया गया। अधिवक्ता संघी ने कहा कि हाईकोर्ट में अगर यह मामला जाता है तो फिर हाईकोर्ट सुनवाई करेगा और जो भी फैसला आएगा दोबारा फिर से सुप्रीम कोर्ट आएगा। इस तरह मामले में और देरी होगी और अभ्यर्थी परेशान होंगे। इसलिए निवेदन है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में पूरी सुनवाई करके फैसला सुनाएं। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट डबल बेंच ने इस मामले को स्वीकार कर लिया और सभी पक्ष को नोटिस जारी किया है। खासतौर से मध्य प्रदेश सरकार से जवाब मांगा गया है कि 27वीं आरक्षण क्यों और कैसे किया गया है, दूसरा यह 87-13 के फार्मूला से भर्ती क्यों की गई है।
![sanjay gupta]()
fc06ecf3-3b9
इस तरह हुई सुनवाई
9aee0e4d-51e
पहले हाइकोर्ट से हुआ स्टे
इसके बाद 87 फीसदी भर्ती की
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari