मप्र के 10 हजार अतिशेष शिक्षकों को खाली पदों पर किया जाएगा पदस्थ, 28 अगस्त को होगी काउंसलिंग
Dolly patil | Aug 26, 2024, 09:01 IST
surplus teachers
अतिशेष शिक्षकों को शिक्षकों की कमी वाली स्कूलों में काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थ किया जाएगा। इसके संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुबह 10 बजे काउंसलिंग शुरू की जाएगी।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में करीब 10 हजार अतिशेष शिक्षकों ( Surplus Teachers) को सरकारी स्कूलों में खाली पदों पर पदस्थ किया जाने वाला है। इसी के साथ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग ( Counseling) 28 अगस्त को की जाएगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (Directorate of Public Instruction) ने सभी संयुक्त संचालकों व जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
आपको बता दें कि जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि अतिशेष शिक्षकों को शिक्षकों की कमी वाली स्कूलों में काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थ किया जाएगा। इसके संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ( District Education Officers Office ) में सुबह 10 बजे काउंसलिंग शुरू की जाएगी।
इसमें सभी जिलों में खाली पदों की सूची कार्यालय में चस्पा की जाएगी। इसके साथ ही वर्ग तीन श्रेणी के समस्त रिक्त पदों की सूची को काउंसलिंग स्थल पर सूचना पटल पर चस्पा ( Posting on Notice Board ) किया जाएगा।
संबंधित अतिशेष शिक्षक (surplus teacher) जिस स्कूल में पदस्थ हैं, उस स्कूल में यदि श्रेणी-3 का पद रिक्त है तो उक्त रिक्त पद के चयन के लिए उसी विद्यालय में पदस्थ शिक्षक को प्रथम वरीयता (preference) दी जाएगी।उस स्कूल में यदि एक से अधिक अतिशेष शिक्षक पदस्थ है एवं अतिशेष शिक्षकों की संख्या के मान से स्कूल में रिक्त पद कम है, तो ऐसी स्थिति में वरिष्ठ शिक्षक ( ग्रेडेशन अनुसार ) उसी स्कूल के रिक्त पद पर पदस्थापना के लिए वरिष्ठता सूची के क्रम में स्कूल का चयन किया जाएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=VF8hw5s4Zag
आदेश में क्या है लिखा
इसमें सभी जिलों में खाली पदों की सूची कार्यालय में चस्पा की जाएगी। इसके साथ ही वर्ग तीन श्रेणी के समस्त रिक्त पदों की सूची को काउंसलिंग स्थल पर सूचना पटल पर चस्पा ( Posting on Notice Board ) किया जाएगा।
भोपाल में कितने शिक्षक ऐसे
वहीं, अगर अब हम भोपाल जिले की बात करें तो यहां 1100 अतिशेष शिक्षक हैं, जिन्हें शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में भेजा जाएगा। दरअसल, प्रदेश भर में कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम है, लेकिन शिक्षक बहुत ज्यादा संख्या में पदस्थ है।
कैसे मिलेगी शिक्षकों के प्रेफरेंस
https://www.youtube.com/watch?v=VF8hw5s4Zag
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava