MP में 8 मंत्रियों के टिकट पर लटकी तलवार, 24 मंत्रियों को फिर बनाया उम्मीदवार, बीजेपी की चौथी लिस्ट में 57 मौजूदा विधायकों के नाम

Rahul Garhwal | Oct 09, 2023, 24:00 IST
Share
MP में 8 मंत्रियों के टिकट पर लटकी तलवार, 24 मंत्रियों को फिर बनाया उम्मीदवार, बीजेपी की चौथी लिस्ट में 57 मौजूदा विधायकों के नाम
MP में 8 मंत्रियों के टिकट पर लटकी तलवार, 24 मंत्रियों को फिर बनाया उम्मीदवार, बीजेपी की चौथी लिस्ट में 57 मौजूदा विधायकों के नाम

मध्यप्रदेश में 8 मंत्रियों के टिकट पर तलवार लटक गई है। 24 मंत्रियों को फिर उम्मीदवार बनाया। बीजेपी की चौथी लिस्ट में 57 मौजूदा विधायकों के नाम हैं।

अरुण तिवारी, BHOPAL. बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस चौथी सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची में एक खास बात ये है कि शाह ने अपनी कैंची नहीं चलाई है। यानी सभी 57 मौजूदा विधायकों को फिर उम्मीदवार बनाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी से टिकट दिया गया है। यानी सीएम की उम्मीदवारी को लेकर जो अटकलें चल रहीं थी, उन पर विराम लग गया है। सीएम के साथ 24 मंत्रियों के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। इन 57 उम्मीदवारों में से 4 महिलाओं को टिकट दिया गया है। इस सूची के साथ ही अब तक बीजेपी 136 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

ये हैं बीजेपी के उम्मीदवार

  • बुधनी - सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • हुजूर - रामेश्वर शर्मा
  • नरेला - विश्वास सारंग
  • गोविंदपुरा - कृष्णा गौर
  • अटेर - अरविंद भदौरिया
  • ग्वालियर ग्रामीण - भारत सिंह कुशवाह
  • ग्वालियर - प्रदुम्न सिंह तोमर
  • दतिया - नरोत्तम मिश्रा
  • खुरई - भूपेंद्र सिंह
  • सुरखी - गोविंद सिंह राजपूत
  • रहली - गोपाल भार्गव
  • नरयावली - प्रदीप लारिया
  • सागर - शैलेंद्र जैन
  • खरगापुर - राहुल सिंह लोधी
  • मलहरा - प्रद्युम्न सिंह लोधी
  • पन्ना - ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
  • रामपुर बघेलान - विक्रम सिंह
  • सिरमौर - दिव्यराज सिंह
  • मउगंज - प्रदीप पटेल
  • देवतालाब - गिरीश गौतम
  • रीवा - राजेंद्र शुक्ल
  • चुरहट - शरदेंदु तिवारी
  • जयसिंहनगर - मनीषा सिंह
  • जैतपुर - जयसिंह मरावी
  • अनूपपुर - बिसाहूलाल सिंह
  • मानपुर - मीना सिंह
  • विजयराघोगढ़ - संजय पाठक
  • मुड़वारा - संदीप जायसवाल
  • पाटन - अजय बिश्नोई
  • जबलपुर छावनी - अशोक रोहाणी
  • पनागर - सुशील तिवारी
  • परसवाड़ा - रामकिशोर कांवरे
  • सिवनी - दिनेश मुनमुन राय
  • आमला - डॉ. योगेश पंडाग्रे
  • हरदा - कमल पटेल
  • सोहागपुर - विजयपाल सिंह
  • सांची - प्रभुराम चौधरी
  • सिलवानी - रामपाल सिंह
  • सिरोंज - उमाकांत शर्मा
  • बैरसिया - विष्णु खत्री
  • इछावर - करण सिंह वर्मा
  • सीहोर - सुदेश राय
  • देवास - गायत्रीराजे पवार
  • हाटपिपल्या - मनोज चौधरी
  • खातेगांव - आशीष शर्मा
  • हरसूद - विजय शाह
  • बड़वानी - प्रेमसिंह पटेल
  • बदनावर - राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव
  • इंदौर-2 - रमेश मेंदोला
  • इंदौर-4 - मालिनी गौड़
  • सांवेर - तुलसी सिलावट
  • उज्जैन दक्षिण - मोहन यादव,
  • रतलाम - चैतन्य कश्यप
  • मंदसौर - यशपाल सिंह सिसोदिया
  • मल्हारगढ़ - जगदीश देवड़ा
  • सुवसरा - हरदीप सिंह डंग
  • जावद - ओमप्रकाश सखलेचा
बुधनी से फिर शिवराज

बीजेपी ने चौथी सूची में बुदनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान को शामिल कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। दूसरी सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हल्कों में ये चर्चा थी कि शिवराज को किसी हारी सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। चर्चा ये भी थी की शिवराज को इस बार टिकट मिलेगा या नहीं। लेकिन इस सूची ने सारी अटकलों को खारिज कर दिया। अब इन 136 उम्मीदवारों में 5 सीएम पद के दावेदार मैदान में उतर चुके हैं।

8 मंत्रियों पर लटकी तलवार

इस सूची में 24 मंत्रियों के भी नाम हैं। प्रदेश में कुल 33 मंत्री हैं, लेकिन इस सूची में सिर्फ 24 मंत्रियों के नाम सामने आए हैं। अभी 8 मंत्रियों के नाम आना बाकी है। यानी ये समझा जा सकता है कि इन मंत्रियों पर टिकट कटने की तलवार लटकी है। इनमें ओपीएस भदौरिया, सुरेश धाकड़, रामखेलावन पटेल, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे सिंधिया, उषा ठाकुर, इंदर सिंह परमार, ब्रजेंद्र सिंह यादव शामिल हैं। यशोधरा पहले ही टिकट के लिए मना कर चुकी हैं। गौरीशंकर बिसेन के बदले उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, 57 सीटों पर नामों का ऐलान

2 आदिवासी विधायकों की अदला-बदली

इस सूची में 2 आदिवासी विधायकों की सीटों की अदला-बदली की गई है। मनीषा सिंह को जयसिंहनगर से और जयसिंह मरावी को जैतपुर से टिकट दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को भी उम्मीदवार बनाया गया है। अनूपपुर के विधायक और मंत्री बिसाहूलाल सिंह की टिकट पर भी असमंजस था, लेकिन उनको भी उम्मीदवार बनाया गया है।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • BJP List
  • बीजेपी की लिस्ट
  • 8 BJP ministers
  • suspense on tickets
  • tickets to BJP MLAs
  • बीजेपी के 8 मंत्री
  • टिकट पर सस्पेंस
  • बीजेपी विधायकों को टिकट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती