तवा जलाशय बना मध्य प्रदेश की पांचवीं रामसर साइट, सीएम ने कहा- प्रदेश का गौरव

Amresh Kushwaha | Aug 15, 2024, 10:15 IST
Share
तवा जलाशय
तवा जलाशय

तवा जलाशय को भारत की 85वीं और मध्य प्रदेश की 5वीं रामसर साइट घोषित किया गया है। जो सतपुड़ा के घने जंगलों में फैला हुआ है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश के लिए गौरव बताया है।

सतपुड़ा के घने जंगलों में फैला तवा जलाशय भारत की 85वीं और मध्य प्रदेश की 5वीं रामसर साइट बन गया है। सीएम डॉ.मोहन यादव ने इसे प्रदेश के लिए गौरव बताया है। लगभग 20 हजार हेक्टेयर में फैले इस जलाशय में बाघ, हिरण, बायसन सहित हजारों वन्यजीवों के लिए पेयजल स्रोत और लाखों प्रवासी पक्षियों के लिए आवास स्थल है।

रामसर कन्वेंशन

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि तीन और भारतीय स्थलों को अंतरराष्ट्रीय महत्व की वेटलैंड्स की सूची में जोड़ा गया है। यह रामसर कन्वेंशन के तहत किया गया। तवा जलाशय के साथ-साथ तमिलनाडु के नंजरायण और काझुवेली पक्षी अभयारण्यों को भी रामसर साइट्स में शामिल किया गया है।

हजारों प्रजाति के पेड़-पौधों, 280 प्रजाति के पक्षी

नर्मदापुरम स्थित तवा जलाशय विविध वनस्पति और जीव-जन्तुओं का घर है। इसमें एक हजार 400 प्रजाति के पेड़-पौधे और 26 हिमालयन प्रजाति के वन्यजीव शामिल हैं। यह जलाशय 280 प्रकार के पक्षियों और बाघ सहित 52 प्रकार के वन्यजीवों का निवास स्थान है। रामसर सूची में भारत के वेटलैंड्स की संख्या अब 85 हो गई है, जो देश की जैव विविधता को दर्शाती है।

आपको बता दें कि अभी भोपाल का भोज वैटलैंड, शिवपुरी की साख्या सागर झील, इंदौर की सिरपुर झील और यशवंत सागर रामसर साइट्स हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी के सीएम मोहन यादव
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • रामसर कन्वेंशन
  • तवा जलाशय
  • Tawa Reservoir
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि