शिक्षक दिवस पर भोपाल में रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे हजारों युवा
Sanjay Sharma | Sept 04, 2024, 22:36 IST
शिक्षक दिवस
बेरोजगारी का दाग झेल रहे हजारों अभ्यर्थी अब सरकार से हक की लड़ाई लड़ने के मूड में आ गए हैं। गुरुवार 5 सितम्बर यानी शिक्षक दिवस पर प्रदेश के अतिथि शिक्षक, उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक राजधानी में जुटेंगे।
BHOPAL : योग्यता साबित करने के बाद भी बेरोजगारी का दाग झेल रहे हजारों अभ्यर्थी अब सरकार से हक की लड़ाई लड़ने के मूड में आ गए हैं। जिला मुख्यालय से राजधानी तक धरना-प्रदर्शन, मंत्री-विधायक और अफसरों के चक्कर काटने पर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे बढ़ रहा असंतोष और गुस्सा फट पड़ा है। गुरुवार 5 सितम्बर यानी शिक्षक दिवस पर प्रदेश के अतिथि शिक्षक, उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक राजधानी में जुटेंगे। साथ ही एसआई भर्ती की मांग कर रहे हजारों युवाओं ने भी बेरोजगार सेना के आव्हान पर आंदोलन में शामिल होने की तैयारी कर ली है। प्रदेशभर से आने वाले प्रदर्शनकारी नीलम पार्क में इकट्ठा होने के बाद सीएम हाउस का घेराव करने रवाना होंगे।
ईएसबी की योग्यता और पात्रता परीक्षा को पास कर ये वेटिंग शिक्षक अपनी दक्षता पहले ही साबित कर चुके हैं। बावजूद इसके लोक शिक्षण संचालनालय उन्हें नियुक्ति नहीं दे पा रहा है। लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बाद भी स्कूल शिक्षा विभाग भर्ती को लेकर स्थिति साफ नहीं कर पा रहा है। इस वजह से हजारों शिक्षित बेरोजगारों में असंतोष बढ़ रहा है। बीते माह ये वेटिंग शिक्षक न्याय की गुहार लगाकर देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। 5 सितम्बर को प्रदेश भर से वेटिंग शिक्षकों के अलावा अतिथि शिक्षक के दायित्व से बाहर किए गए युवाओं का मजमा जहांगीराबाद स्थित नीलम पार्क में जमा होगा। यहां बेरोजगार सेवा के आव्हान पर ऐसे हजारों बेरोजगार भी जुटेंगे जो सालों से सब इंस्पेक्टर भर्ती की आस लगाए बैठे हैं। इनमें से हजारों तो सात साल से भर्ती नहीं आने से ओवरएज होकर अयोग्य हो गए हैं।
जनप्रतिनिधियों की चुप्पी और लोक शिक्षक संचालनालय की बेरुखी के कारण दिन-रात एक कर खुद को साबित करने वाले वेटिंग शिक्षक अब सड़क पर उतरने मजबूर हैं। वेटिंग शिक्षकों के अलावा अतिथि, अनुदेशक-पर्यवेक्षक भी शिक्षक वर्ग-3 में संविलियन का साालों से इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थी भी नियुक्ति में महीनों की देरी से निराश हैं। वेटिंग शिक्षकों के संगठन की अगुवाई कर रहे मनोज दंडोतिया, बेरोजगार शिक्षक संघ के देवेश पालीवाल का कहना है भर्ती प्रक्रिया से नाराज हजारों अभ्यर्थी 5 सितम्बर को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा होंगे। आंदोलन को बेरोजगार सेना सहित अन्य युवा संगठनों का भी समर्थन मिला है। प्रदर्शन शांतिपूर्वक होगा और इसका उद्देश्य सरकार तक बेरोजगारी से टूट रहे युवाओं की आवाज पहुंचाना भर है। युवा नीलम पार्क में इकट्ठा होने के बाद रोशनपुरा पहुंचेंगे और यहां से सीएम से मिलने सीएम हाउस जाएंगे।
हजारों शिक्षित बेरोजगारों में असंतोष बढ़ा
सीएम से मिलने सीएम हाउस जाएंगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक
By Ashish Bhardwaj
आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को करेंगे स्कूटी वितरण, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Amresh Kushwaha
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
By Amresh Kushwaha
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari