लेडी टीचर पर लगे छात्राओं से अश्लील बात करने के आरोप, शिक्षिका सस्पेंड
समझें क्या है पूरा मामला
- छिंदवाड़ा स्कूल से गंभीर शिकायत सामने आई।
- छात्राओं ने शिक्षिका पर आपत्तिजनक बातें करने आरोप लगाए है।
- कुछ बच्चों को धमकी देने की शिकायत भी हुई।
- अभिभावकों की शिकायत पर शिक्षिका निलंबित हुईं।
- शिक्षिका ने आरोपों को साजिश बताया है।
कहां और किसके खिलाफ है शिकायत
यह मामला जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कुंडाली कलां स्थित पीएम श्री (PM SHRI – PM Schools for Rising India) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां तैनात शिक्षिका भावना शर्मा पर कक्षा छठवीं के छात्र-छात्राओं से अनुचित बातचीत करने का आरोप है।
बच्चों की शिकायत के अनुसार शिक्षिका उनसे उम्र के हिसाब से अनुचित और आपत्तिजनक टिप्पणियां करती थीं। इसके अलावा एक गंभीर आरोप यह भी है कि शिक्षिका ने बच्चों को धमकाने वाली बातें भी कहीं, जिसमें खुद को पुलिस से जुड़ा बताते हुए कार्रवाई से बचने का दावा भी शामिल था।
चार-पांच बॉयफ्रेंड बना लो...
छात्रों ने आरोप लगाया कि महिला टीचर कहती थीं-चार-पांच बॉयफ्रेंड बना लो, प्रेग्नेंट हो जाओ। इतना ही नहीं, मैं डेट पर जाती हूं, तुम भी डेट पर जाओ। छात्रों के मुताबिक, शिक्षिका ने कहा था मैंने पांच मर्डर किए हैं, तुम्हारा भी मर्डर कर दूंगी। मेरी फ्रेंड पुलिस इंस्पेक्टर है।
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
जब यह मामला अभिभावकों तक पहुंचा तो पालक संघ के पदाधिकारी और बच्चे प्राचार्य के पास पहुंचे। प्राचार्य ने बच्चों से बात कर लिखित शिकायत ली।
मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद संयुक्त संचालक ने गंभीरता को देखते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका के खिलाफ पहले भी शिकायतें आती रही हैं। यह भी सामने आया है कि शिक्षिका ने निलंबन आदेश लेने से इनकार किया था। हालांकि अब तक पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
महिला शिक्षक का आरोप
शिक्षिका भावना शर्मा ने सभी आरोपों को साजिश बताया है। उनका कहना है कि बच्चों को बहला-फुसलाकर उनके खिलाफ बयान दिलवाए जा रहे हैं।
इस पूरे मामले में एक अहम सवाल यह भी उठता है कि अगर आरोप सही साबित होते हैं तो सिर्फ विभागीय कार्रवाई पर्याप्त होगी या नहीं। वहीं अगर आरोप गलत हैं तो निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने आना जरूरी है।
शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश सरकार लगातार गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने का दावा करती है। ऐसे में मिडिल स्कूल के बच्चों के साथ इस तरह के व्यवहार की शिकायत शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। अभिभावकों में इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी है।
ये भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, मास्टर प्लान मामले में फिलहाल राहत नहीं
शिक्षिका के प्राइवेट पार्ट्स पर मारे मुक्के: चीखती रही महिला टीचर, पीटता रहा प्रिंसिपल
सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने हेडमास्टर को जड़ दिया थप्पड़, बच्चे दोनों के बवाल को देखते रहे