भोपाल में तेजस, सुखोई और मिराज स्थापना दिवस पर वायुसेना का दिखाएंगे शौर्य, स्थापना दिवस पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन

Chandresh Sharma | Sept 30, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल में तेजस, सुखोई और मिराज स्थापना दिवस पर वायुसेना का दिखाएंगे शौर्य, स्थापना दिवस पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन
भोपाल में तेजस, सुखोई और मिराज स्थापना दिवस पर वायुसेना का दिखाएंगे शौर्य, स्थापना दिवस पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन

इंडियन एयरफोर्स ने अपना 91वां स्थापना दिवस मनाने के लिए भोपाल को चुना था। आज सुबह 10 बजे से यहां एयर शो आयोजित किया जा रहा है।

BHOPAL. इंडियन एयरफोर्स ने अपना 91वां स्थापना दिवस मनाने के लिए भोपाल को चुना था। आज सुबह 10 बजे से यहां एयर शो आयोजित किया जा रहा है। इस एयर शो में तेजस, मिराज और सुखोई समेत चिनूक,जगुआर और सूर्यकिरण जैसे विमान और हेलिकॉप्टर अपना शौर्य दिखाने जा रहे हैं। इस एयर शो में 65 लड़ाकू विमान शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगू भाई पटेल शिरकत करेंगे और सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत वायुसेना के आला अधिकारी मौके पर इसके साक्षी बनेंगे।

3 दिन किया अभ्यास

इससे पहले 26 -28 सितंबर तक वायुसेना के इस जंगी बेड़े ने भोपाल में एयर शो का अभ्यास किया था। इनमें से कुछ एयरक्राफ्ट भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे थे जबकि कुछ एयरक्राफ्ट ग्वालियर और आगरा एयरबेस से उड़ान भरकर पहुंचते रहे। इस एयर शो के लिए राजाभोज एयरपोर्ट की नियमित उड़ानों को भी री-शेड्यूल किया गया था।

इस क्रम से होगा प्रदर्शन

एयर शो की शुरुआत आकाशगंगा के साथ होगी, जिसमें एमआई-17 हेलिकॉप्टर भोपाल से ही उड़ान भरेगा जिसमें 10 पैराजंपर्स मौजूद होंगे और आसमान से ही जंप करेंगे।

इसके बाद भीम डिस्प्ले के अंतर्गत चिनूक हेलिकॉप्टर उडान भरेंगे और बड़े तालाब के ऊपर अपनी क्षमता और शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।

इसके बाद फ्लैग डिस्प्ले का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें 4 चेतक हेलिकॉप्टर, 3 किरण एमके-2 फाइटर प्लेन शामिल रहेंगे।

इसके बाद विक फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया जाना है जिसमें रुद्र हेलिकॉप्टर अपनी क्षमता का परिचय देंगे।

इसके बाद वायुसेना के सबसे हैवी एयरक्राफ्ट गजराज अपना शौर्य दिखाएगा, इसमें एक आईएल 78 आगरा से उड़ान भरेगा और 2 एम-2000 ग्वालियर से उड़ान भरकर यहां पहुंचेंगे।

इसके बाद स्टेबल रिफ्यूलिंग का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें 3 प्लेन शामिल रहेंगे। इसी तरह शमशेर डिस्प्ले में एरोहेड पोजिशन में 5 जगुआर शामिल रहेंगे।

इसके अलावा भारत डिस्प्ले, त्रिशूल डिस्प्ले के अलावा सूर्यकिरण डिस्प्ले भी प्रदर्शित किया जाएगा।

महिला पायलट भी टीम का हिस्सा

यह एयर शो बियोंड बाउंड्रीज थीम पर होने जा रहा है। जिसमें महिला पायलट को भी फ्लाई पास्ट में शामिल किया गया है। वायुसेना के एयर मार्शल एके भारती के मुताबिक वायुसेना हर साल नए शहर में शो करती है। इस बार भोपाल रास आया। यह अच्छा शहर है। इसके लिए काफी स्टडी की गई, फाइटर प्लेंस को हमेशा पक्षियों से दिक्कत होती है, सर्वे के मुताबिक यहां मानक ऊंचाई पर कम पक्षी मिले, जो कि एयर शो के लिए अच्छी बात होती है।

Tags:
  • MP News
  • MP न्यूज़
  • Foundation Day of Air Force
  • Air Show of Air Force
  • Shaurya will show fighter plane
  • वायुसेना का स्थापना दिवस
  • वायुसेना का एयर शो
  • फाइटर प्लेन दिखाएंगे शौर्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग