धार्मिक विवाद के बाद 78 साल पुराने चर्च से हटाया गया 'मंदिर' शब्द
Sourabh Bhatnagar | Dec 21, 2024, 10:14 IST
removes temple word ujjain
78 साल पुराने मसीह चर्च के नाम से 'मंदिर' शब्द हटा दिया गया है। यह निर्णय विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की आपत्ति और दबाव के बाद लिया गया।
उज्जैन में 78 साल पुराने मसीह चर्च के नाम से 'मंदिर' शब्द हटा दिया गया है। यह निर्णय विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की आपत्ति और दबाव के बाद लिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने चर्च ट्रस्टियों से मुलाकात कर दो दिन के भीतर 'मंदिर' शब्द हटाने की मांग की थी। इसके बाद बिना किसी विवाद के चर्च के नाम से 'मंदिर' शब्द को हटा दिया गया।
विहिप और बजरंग दल ने चर्च के ट्रस्टियों को दो दिन का समय दिया था और चेतावनी दी थी कि यदि 'मंदिर' शब्द नहीं हटाया गया, तो वैधानिक कार्रवाई और उग्र आंदोलन किया जाएगा। ट्रस्टियों ने विवाद से बचने के लिए शुक्रवार को चर्च पर लगी पट्टिका से 'मंदिर' शब्द को हटा दिया।
मसीह चर्च के ट्रस्टी वीरेंद्र नथानील ने बताया कि चर्च की मुख्य इमारत और बाउंड्री वॉल पर 'मसीह मंदिर चर्च' लिखा हुआ था। यह नाम 1946 से उपयोग में था। विहिप और बजरंग दल के विरोध के बाद, चर्च की पूरी बिल्डिंग से 'मंदिर' शब्द को हटा दिया गया। उन्होंने कहा, हम शांति प्रिय लोग हैं और क्रिसमस का त्योहार मिल-जुलकर मनाना चाहते हैं।
विहिप और बजरंग दल ने न केवल चर्च की इमारत से, बल्कि इसके पंजीयन में भी 'मंदिर' शब्द हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि चर्च और मंदिर की परंपराएं और मान्यताएं पूरी तरह अलग हैं, इसलिए यह शब्द धार्मिक भ्रम पैदा करता है।
विहिप और बजरंग दल की आपत्ति
विहिप जिलाध्यक्ष महेश तिवारी और बजरंग दल जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने उज्जैन के देवास रोड स्थित मसीही चर्च के नाम में 'मंदिर' शब्द के उपयोग पर कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि 'मंदिर' शब्द का उपयोग केवल सनातन धर्म के देवालयों के लिए होता है। इसे अन्य धार्मिक स्थलों के साथ जोड़ना हिंदू समाज को भ्रमित करता है और उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाता है।
चेतावनी के बाद कार्रवाई
पूरी बिल्डिंग से हटाया गया 'मंदिर' शब्द
चर्च के पंजीयन में भी बदलाव की मांग
FAQ
- चर्च से 'मंदिर' शब्द क्यों हटाया गया?
विहिप और बजरंग दल की आपत्ति के कारण 'मंदिर' शब्द हटाया गया, क्योंकि उनका मानना है कि यह केवल सनातन धर्म के देवालयों के लिए है। - यह घटना कहां हुई?
यह घटना मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के देवास रोड स्थित मसीह चर्च में हुई। - चर्च का नाम कब पंजीकृत हुआ था?
मसीह चर्च का नाम 15 अक्टूबर 1946 को 'मसीही मंदिर उज्जैन' के रूप में पंजीकृत किया गया था। - क्या चर्च ट्रस्ट ने विवाद से बचने के लिए यह कदम उठाया?
हां, चर्च ट्रस्ट ने शांति बनाए रखने के लिए 'मंदिर' शब्द को हटाने का निर्णय लिया। - क्या पंजीयन में बदलाव किया गया है?
फिलहाल, पंजीयन से 'मंदिर' शब्द हटाने की मांग की गई है, लेकिन इसे लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj