पसंद नहीं आया दूल्हा तो लौटा दी बारात, दुल्हन बोली- फिल्टर वाली फोटो क्यों दिखाई

CHAKRESH | Published:
Share
The groom did not like it so he returned the wedding procession
The groom did not like it so he returned the wedding procession

स्टेज पर दूल्हे की शक्ल देखते ही दुल्हन बोल पड़ी, ये शादी नहीं हो सकती। अगर जबरदस्ती की तो यहीं जहर खा लूंगी। घराती और बाराती घबरा गए। मामला थाने तक पहुंच गया। जब थाने में दुल्हन से महिला पुलिस अधिकारी ने बात की...

फोटो में शक्ल कुछ और थी, हकीकत में कुछ और है, इसलिए यह शादी नहीं हो सकती। पहली बार ग्वालियर में ऐसा मामला सामने आया है, जब किसी दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल पसंद न आने पर शादी करने से ही इनकार कर दिया। युवती आगरा से शादी रचाने के लिए परिवार के साथ ग्वालियर के उटीला गांव आई थी। यहां जयमाला से पहले तक तो सबकुछ ठीक रहा, जैसे ही जयमाला के लिए दुल्हन आई तो उसने दूल्हे की शक्ल देखी।

स्टेज पर शक्ल देखते ही बोली


स्टेज पर दूल्हे की शक्ल देखते ही दुल्हन बोल पड़ी, ये शादी नहीं हो सकती। अगर जबरदस्ती की तो यहीं जहर खा लूंगी। घराती और बाराती घबरा गए। मामला थाने तक पहुंच गया। जब थाने में दुल्हन से महिला पुलिस अधिकारी ने बात की तो वह बोली- जो फोटो उसे उसके पिता ने मोबाइल में दिखाई थी, वह फिल्टर लगाकर भेजी गई थी। धोखे में रखकर शादी करवाई जा रही थी, इसलिए वह शादी नहीं करेगी। कुछ देर हंगामा भी हुआ, लेकिन आखिर यह रिश्ता होने से पहले ही टूट गया। वधू पक्ष वापस आगरा लौट गया। वर पक्ष ने जो उपहार और सामान मिला था, वह वापस कर दिया। देर रात तक उटीला में हंगामा चलता रहा। आगरा स्थित अछनेरा की रहने वाली ममता पुत्री अचल सिंह की शादी ग्वालियर के उटीला गांव के रहने वाले रामेश्वर चौहान के बेटे अनिल चौहान से तय हुई थी। शादी से पहले युवती के पिता और अन्य स्वजन ने ही युवक से मुलाकात की। युवती को मोबाइल में फोटो दिखाकर शादी तय कर दी।

और अनिल घोड़ी चढ़ गया


गुरुवार को बारात आगरा से मध्य प्रदेश के उटीला आई। नाचते- गाते सभी बराती विवाह स्थल पर पहुंचे। जहां दरवाजे पर दूल्हे का तिलक हुआ और कुछ ही देर में दुल्हन अपनी सहेलियों और बहनों के साथ स्टेज पर जयमाला के लिए पहुंची। जयमाला डालने से पहले दुल्हन ने अनिल की शक्ल देखी, इसके बाद तो उखड़ गई और शादी से इनकार कर दिया। उसने जयमाला फेंक दी और सीधे बोली- उसे फिल्टर फोटो दिखाकर गुमराह किया गया था। किसी तरह स्वजन ने जयमाला करवाई तो वह स्टेज से उतरकर कमरे में भाग गई। यहां कमरे में खुद को बंद कर लिया वर पक्ष शादी करने पर अड़ गया और यहां विवाद की स्थिति बन गई। देर रात विवाद थाने तक पहुंच गया।

युवती बोली- एक बार मुलाकात तो करा देते, आज यह दिन नहीं देखना पड़ता


जब युवती से थाने में बात की गई तो वह बोली कि उसके पिता ने फोटो दिखाई थी, जिसमें फिल्टर का इस्तेमाल कर युवक का रंग तक साफ नहीं दिख रहा था। जब हकीकत में वह सामने आया तो शक्ल अलग थी। अगर एक बार परिवार वाले मुलाकात करा देते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

इनका कहना क्या है


फोटो में शक्ल अलग थी, वर अलग है। फोटो में फिल्टर का उपयोग किया गया था। युवती शादी के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए शादी संपन्न नहीं हो सकी। विवाद हुआ था तो दोनों पक्षों को थाने लाकर काउंसलिंग की थी। - शिवम राजावत थाना प्रभारी, उटील



Tags:
  • लौटा दी बारात
  • पसंद नहीं आया दूल्हा
आज शहडोल, खंडवा और इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की देंगे सौगात, वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन

By Aman Vaishnav

आज शहडोल, खंडवा और इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की देंगे सौगात, वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें