डेढ़ साल में भी अधूरी ही है न्यू पेंशन स्कीम में गड़बड़ी की जांच, यही रफ्तार रही तो जांच पूरी होने में लगेंगे 5 साल

Chandresh Sharma | Nov 30, 2023, 24:00 IST
Share
डेढ़ साल में भी अधूरी ही है न्यू पेंशन स्कीम में गड़बड़ी की जांच, यही रफ्तार रही तो जांच पूरी होने में लगेंगे 5 साल
डेढ़ साल में भी अधूरी ही है न्यू पेंशन स्कीम में गड़बड़ी की जांच, यही रफ्तार रही तो जांच पूरी होने में लगेंगे 5 साल

सैकड़ों कर्मचारियों से जुड़े न्यू पेंशन स्कीम की राशि में गफलत के मामले की जांच डेढ़ साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। क्राइम ब्रांच में इस गड़बड़ी की शिकायत जून 2022 में हुई थी।

BHOPAL. न्यू पेंशन स्कीम को लेकर कर्मचारियों में रोष बढ़ता ही जा रहा है। शहर-शहर धरने प्रदर्शन हो चुके हैं और अब कर्मचारी महाहड़ताल के लिए वोटिंग भी करचुके हैं। बावजूद इसके सैकड़ों कर्मचारियों से जुड़े न्यू पेंशन स्कीम की राशि में गफलत के मामले की जांच डेढ़ साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। क्राइम ब्रांच में इस गड़बड़ी की शिकायत जून 2022 में हुई थी।

2 मर्तबा हो चुके फरियादी के बयान

बता दें कि एनपीएस में वेतन से कटने वाली राशि में गड़बड़ी को लेकर मप्र कर्मचारी मंच के अध्यक्ष अशोक पांडे ने बीते साल मार्च में पीएमओ और सीएम कार्यालय को शिकायत भेजी थी। जून महीने में इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। जिसके बाद अभी तक फरियादी के दो मर्तबा बयान हो चुके हैं लेकिन इसके बाद जांच थम सी गई। कानूनी जानकार कहते हैं कि यदि इसी गति से जांच चली तो 5 साल में भी पूरी नहीं हो पाएगी।

साढ़े 4 लाख कर्मचारी हैं एनपीएस के दायरे में

शिकायतकर्ता अशोक पांडे के मुताबिक एनपीएस के दायरे में 4 लाख 44 हजार कर्मचारी आते हैं। इनके वेतन से हर माह 10 फीसदी राशि काटी जा रही है। 10 साल से यह राशि हर माह एक निजी कंपनी के खाते में जाती है। लेकिन सैकड़ों कर्मचारियों के पेंशन खातों में यह राशि जमा नहीं हुई है। सरकार भी इस राशि में 14 फीसदी का अंशदान मिलाती है। दावा है कि एनपीएस में जमा राशि को शेयर बाजार में लगाया जाता है और बाजार में नुकसान होने पर कर्मचारी की जमा राशि में कटौती कर ली जाती है। जिसकी जानकारी कर्मचारी तक नहीं पहुंच पाती।

ठंडे बस्ते में डाल दी गई जांच

शिकायतकर्ता का कहना है कि क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी ने डेढ़ महीने में दो मर्तबा उनक बयान लिए। फिर 4 माह बाद शिकायतकर्ता ने सीएम हाउस चिट्ठी भेजकर जांच से अवगत कराए जाने का आग्रह किया था। इसके बाद से जांच ठंडे बस्ते में जा चुकी है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • New Pension Scheme
  • न्यू पेंशन स्कीम
  • slow-moving investigation into irregularities
  • huge anger among employees
  • voting done for strike
  • गड़बड़ी की कछुआ चाल जांच
  • कर्मचारियों में भारी रोष
  • हड़ताल के लिए हो चुकी वोटिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग