MLA कमलेश्वर डोडियार को अपनी ही पार्टी के नेता ने बताया नल्ला...

Pratibha ranaa | Apr 30, 2024, 13:13 IST
Share
तक.
कमलेश्वर डोडियार और मांगीलाल निनामा

मांगीलाल निनामा वही नेता हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव में बाप पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार के समर्थन में प्रचार किया था, लेकिन अब निनामा ये आरोप लगा रहे हैं कि जिस नेता के लिए उन्होंने इतनी भाग दौड़ की वही आज गायब है।

आमीन हुसैन, BHOPAL. विधायक कमलेश्वर डोडियार ( kamleshwar dodiyar )के खिलाफ उनकी ही पार्टी के भीतर सवाल उठने लगे है। यहां तक की खुलेआम मंच से विधायक के खिलाफ भड़ास निकाली जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब, राजस्थान की चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेता मांगीलाल निनामा रतलाम पहुंचे। यहां उन्होंने अपने ही पार्टी के वर्तमान विधायक कमलेश्वर डोडियार के बारे में आपत्तिजनक शब्द बोल दिए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में नेताजी मांगीलला निनामा ( Mangilal Ninama )मंच से गालियां दे रहे हैं। बता दें, मांगीलला, मंच से कमलेश्वर डोडियार को गाली दे रहे हैं।

पहले वीडियो सुनिए...

कमलेश्वर डोडियार को लेकर निनामा के बिगड़े बोल

मांगीलाल निनामा वही नेता हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में बाप पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार के समर्थन में प्रचार किया था, लेकिन अब निनामा ये आरोप लगा रहे हैं कि जिस नेता के लिए उन्होंने इतनी भाग दौड़ की वही आज गायब है। जानकारी के मुताबिक मांगीलाल निनामा, रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बालूसिंह गामड के समर्थन में सभा कर रहे थे। यहां पर उन्होंने मंच पर विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस नेता के लिए उन्होंने इतनी भाग दौड़ की वही आज गायब है। हम उनको जीता रहे थे।

कमलेश्वर को गालियां देते सुनाई दिए निनामा

मैं आपको ऐसा कहना चाहूंगा ऐसे रंडवे नल्ले नेता BJP और कांग्रेस में होते है। हमारे इसमे भी पैदा होते तो जूते मारने की जरुरत है। हम जितना मजबूती से घर से निकलते है, कभी सोचते नहीं है आगे-पीछे। समाज को न्याय दिलाने के लिए हमारी गर्दन, हाथ काट तो हमें परवाह नहीं। जैसे ही देश के चुनाव की बात आती है, वो हमारे लोगों को पट्टी पढ़ाते है कि भारत आदिवासी पार्टी ऐसे है, धर्म की राजनीति खेलते है, शिक्षा, स्वास्थ की बात नहीं करते।

डोडियार के बारे में ये भी जानिए..

उज्जैन से BA और दिल्ली से LLB

डोडियार 34 साल के हैं। उन्होंने 2013 में उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी से बीए (BA) किया था। फिर 2023 में वे दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी (LLB) में ग्रेजुएट हुए। अब लोकसभा चुनाव की इस बेला में वे दिल्ली में सिविल जज की परीक्षा दे रहे हैं। हालांकि 14 अप्रैल को वे मंडला से लोकसभा प्रत्याशी चरणसिंह धुर्वे समर्थन में डिंडोरी में हुई आमसभा में शामिल हुए थे।

बाइक से आए थे भोपाल

कमलेश्वर डोडियार MLA बनने के बाद जब सैलाना से भोपाल तक बाइक से आए थे, तब वे खूब चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने कार खरीदी, तब भी सुर्खियां बटोरीं। इस तरह वे किसी न किसी रूप में चर्चा में रहे। पिछले कुछ दिनों से विधानसभा क्षेत्र में उनकी गैरमौजूदगी पर चर्चाएं होने लगी थीं। जब 'द सूत्र' ने पड़ताल की तो पता चला कि वे ​सिविल जज की परीक्षा दे रहे हैं।

मजदूरी करते थे कमलेश्वर

विधायक कमलेश्वर डोडियार का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उनकी मां और पिता मेहनत मजदूरी कर अपनी गुजर बसर करते रहे हैं। कमलेश्वर ने वेटर का काम किया। फिर फसल काटी। 3 दिसंबर 2023 को जब मध्यप्रदेश में चुनाव परिणामों का ऐलान हुआ था, तब कमलेश्वर की मां सीता बाई मजदूरी करने गई थीं। हालांकि कमलेश्वर जब विधायक बने तो उनके परिजनों ने मजदूरी करना छोड़ दिया है।

2 लाख का कर्ज लेकर लड़ा था चुनाव

कमलेश्वर डोडियार न तो सूबे में सत्तारूढ़ रहने वाली भारतीय जनता पार्टी और न ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से कोई ताल्लुक रखते हैं। डोडियार की पार्टी का नाम BAP यानी भारत आदिवासी पार्टी है। कृशकाय शरीर, करीब पांच-साढ़े फुट का कद और उम्र 33 साल और आदिवासी तब के लिए संघर्ष करने वाले कमलेश्वर डोडियार इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने लगभग 12 लाख का कर्ज लेकर चुनाव लड़ा था।

शिवराज से मांग चुके है मंत्री पद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस के बीच भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। उन्होंने सीएम से मंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी। रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार विधायक चुने गए हैं। कमलेश्वर ने शिवराज से बोला था कि मैं पढ़ा- लिखा हूं। आदिवासी परिवार से हूं। गरीबी देखी है। उन्होंने उनसे जनजातीय, वन, पंचायत या सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी देने की मांग की थी।

Tags:
  • कमलेश्वर डोडियार
  • kamleshwar dodiyar
  • मांगीलाल निनामा
  • Mangilal Ninama
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग