नहीं रहे रंगमंच के दिग्गज अभिनेता आलोक चटर्जी
Ravi Singh | Jan 07, 2025, 17:59 IST
Alok Chatterjee passes away Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आ रही है. आपको बता दें कि जाने-माने थिएटर एक्टर आलोक चटर्जी का 64 साल की उम्र में निधन हो गया, उनके निधन से शोक की लहर है
Alok Chatterjee passes away : रंगमंच के दिग्गज अभिनेता आलोक चटर्जी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि चटर्जी ने सोमवार रात करीब बारह बजे भोपाल में अंतिम सांस ली। चटर्जी 64 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
आलोक चटर्जी मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा (एमपीएसडी) के पूर्व निदेशक भी थे। वह अभिनेता ओम पुरी के बाद एनएसडी (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) के दूसरे गोल्ड मेडलिस्ट थे। आलोक चटर्जी की हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इरफान खान से भी गहरी दोस्ती थी। दोनों ने 1984 से 1987 तक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक साथ पढ़ाई की थी।
दोनों ने तीन साल तक नाटकों में मुख्य भूमिकाएं भी निभाईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आलोक चटर्जी कोसंगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। चार दिन बाद (11 जनवरी) उनका जन्मदिन था।
रंगमंच कलाकार बालेंद्र बालू ने बताया कि सोमवार रात करीब 11-12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कई बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें किडनी और पैंक्रियाज में भी दिक्कत थी। वे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। उनके शरीर में संक्रमण फैल गया था। इस कारण उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
मध्य प्रदेश के दमोह में जन्मे आलोक चटर्जी 8वीं कक्षा पास करने के बाद जबलपुर चले गए थे। इसके बाद वे भोपाल में बस गए। बाद में उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ड्रामा में डिग्री हासिल की। आलोक चटर्जी एनएसडी से सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए स्वर्ण पदक पाने वाले दूसरे व्यक्ति थे। उनसे पहले दिग्गज फिल्म स्टार ओम पुरी को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से स्वर्ण पदक मिला था।
इरफान खान से थी गहरी दोस्ती
संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित
किडनी और पैंक्रियाज में थी दिक्कत
स्वर्ण पदक पाने वाले दूसरे व्यक्ति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA