रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन देशभर में होगा ड्राय डे, छत्तीसगढ़ से हुई शुरुआत, मध्यप्रदेश में भी जल्द जारी होगा आदेश

Rahul Garhwal | Jan 03, 2024, 24:00 IST
Share
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन देशभर में होगा ड्राय डे, छत्तीसगढ़ से हुई शुरुआत, मध्यप्रदेश में भी जल्द जारी होगा आदेश
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन देशभर में होगा ड्राय डे, छत्तीसगढ़ से हुई शुरुआत, मध्यप्रदेश में भी जल्द जारी होगा आदेश

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन देशभर में ड्राय डे होगा। छत्तीसगढ़ से इसकी शुरुआत होगी। मध्यप्रदेश में भी जल्द आदेश जारी होगा।

BHOPAL. 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन देशभर में ड्राय डे घोषित किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ से इसकी शुरुआत हो गई है। मंगलवार को सीएम विष्णुदेव साय ने बयान दिया था। आज ड्राय डे के आदेश जारी कर दिए गए। मध्यप्रदेश में भी जल्द ही ड्राय डे का आदेश जारी किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को ड्राय डे का आदेश

ड्राय डे क्या है ?

ड्राय डे पर शराब की खरीदी-बिक्री बंद रहती है। शराब की दुकानें नहीं खुलतीं और क्लब, बार और रेस्टोरेंट में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। आमतौर पर 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को ड्राय डे होता है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। 50 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। रोज 35 ट्रेनें चलाई जाएंगी जो 430 शहरों से चलेंगी। जानकारी के अनुसार 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक देश के अलग-अलग राज्यों से राम मंदिर के दर्शन करने आने वाले लोगों को बीजेपी नेता और कार्यकर्ता सुविधा मुहैया कराएंगे। राम मंदिर के दर्शन करने वालों लोगों को ढोल-नगाड़े, तिलक और फूल माला के साथ भेजा जाएगा। एक दिन में लगभग 50 हजार भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कहना है कि सबको अच्छे से दर्शन करवाना है। इसमें किसी भी तरीके का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

रामलला की प्रतिमा फाइनल

अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा का चयन हो चुका है। 29 दिसंबर बैठक के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने 3 प्रतिमाओं पर अपना मत लिखित रूप से महासचिव चंपत राय को दे दिया था। चंपत राय ने बताया कि गर्भगृह में रामलला की 51 इंच की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें रामलला 5 साल के बाल स्वरूप में होंगे। प्रतिमा में रामलला को खड़े हुए दिखाया गया है। प्रतिमा ऐसी है जो राजा का पुत्र लगे और विष्णु का अवतार लगे। गर्भगृह में रामलला कमल के फूल पर विराजमान होंगे। कमल के फूल के साथ उनकी लंबाई करीब 8 फीट होगी। अभी इस प्रतिमा की फोटो जारी नहीं की गई है।

Tags:
  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा
  • राम मंदिर
  • RAM MANDIR
  • Ramlala Pran Pratistha
  • Pran Pratistha Dry Day
  • Dry Day in Chhattisgarh
  • Dry Day in Madhya Pradesh
  • प्राण प्रतिष्ठा ड्राय डे
  • छत्तीसगढ़ में ड्राय डे
  • मध्यप्रदेश में ड्राय डे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती