Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 25, 2025, 21:14 IST
thesootr-top-news11 Photograph: (THE SOOTR)
नमस्कार, पहलगाम हमले को लेकर केंद्र सरकार की पाकिस्तान को दो टूक, नहीं देंगे एक बूंद पानी। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर... छत्तीसगढ़ | मध्‍य प्रदेश

केंद्र सरकार की दो टूक, पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देंगे, 3 चरणों में सिंधु जल समझौता स्थगित करने का फैसला

पाकिस्तान के साथ 'सिंधु जल समझौता स्थगित' करने पर जल शक्ति मंत्रालय की बैठक हुई। इसे 3 चरणों में पूरा करने का फैसला लिया गया है। बैठक के बाद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बताया कि इसे लेकर 3 तरह की रणनीति बना रहे हैं। पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं मिलेगा।



रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का सनसनीखेज बयान: तीन दशकों से आतंकवादियों का समर्थन कर रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ खुद स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने पिछले तीन दशकों में अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए आतंकवादियों को पनाह देने और उन्हें ट्रेनिंग देने का काम किया है। इस बयान से पाकिस्तान की आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली नीतियों पर सवाल उठने लगे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पहलगाम हमले पर मेलोनी ने PM मोदी से बात की, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन जताया

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार रात प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इटली के पूर्ण समर्थन की बात दोहराई। मेलोनी के अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी PM मोदी से फोन पर बात की।



सावरकर केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, अगली बार हम स्वतः संज्ञान लेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने वीर सावरकर पर राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता को कड़ी नसीहत दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर राहुल गांधी ने भविष्य में ऐसे बयान दिए, तो वह स्वतः संज्ञान लेंगे और किसी को भी स्वतंत्रता सेनानियों पर इस तरह की टिप्पणियां करने की अनुमति नहीं देंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कठुआ में दिखे 4 संदिग्ध आतंकवादी, सेना ने तलाशी अभियान किया शुरू, बांदीपोरा में मारा गया था एक आतंकी

शुक्रवार दोपहर कश्मीर के कठुआ में 4 संदिग्ध आतंकवादी नजर आए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सेना को दी। लोगों ने बताया कि छन अरोरियन गांव में संदिग्ध दिखे। सुरक्षाबलों की जॉइंट टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई हैं। इससे पहले बांदीपोरा में कुलनार अजस में आज सुबह सेना-आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें 1 आतंकी मारा गया। ऑपरेशन में 2 जवान भी घायल हुए।



वक्फ कानून पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- धार्मिक अधिकार में कोई हस्तक्षेप नहीं, सभी याचिकाएं खारिज की जाएं

केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। केंद्र ने कहा की वक्फ मुसलमानों की कोई धार्मिक संस्था नहीं बल्कि वैधानिक निकाय है। केंद्र ने वक्फ (संशोधन) की वैधता के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं खारिज करने की मांग की।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेटिकन के लिए रवाना, पोप फ्रांसिस के फ्यूनरल में शामिल होंगीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के फ्यूनरल में शामिल होने के लिए आज वेटिकन रवाना हो गई हैं। पोप का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में स्ट्रोक और हार्ट फैलियर से निधन हुआ था। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा गया है।



मानहानि मामले में मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दायर किए गए आपराधिक मानहानि के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर दोषी करार दिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें कोर्ट के आदेश के तहत गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी साकेत कोर्ट के उस आदेश के बाद हुई जिसमें 23 अप्रैल को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (Non-bailable Warrant) जारी किया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP News : सात लाख कर्मचारियों का डेटा होगा डिजिटल, विभागीय कार्रवाई और नोटिस भी एक क्लिक में

अब मध्य प्रदेश सरकार 27 अप्रैल को "ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS)" की शुरुआत करने जा रही है। इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रदेश के लगभग 6 से 7 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का पूरा सेवा रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। इससे अनुकंपा नियुक्ति जैसी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP में हर परिवार के 1 सदस्य को मिलेगा रोजगार, सीएम मोहन यादव ने दे दिए निर्देश

सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को एक बड़ा निर्णय लिया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि राज्य के हर परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार अथवा स्वरोजगार से जोड़ा जाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सीजी में तहसीलदारों का अधिकार खत्म, रजिस्ट्री के साथ ही ऑटोमेटिक नामांतरण

छत्तीसगढ़ सरकार ने ज़मीन की खरीद-बिक्री के बाद बाद नामांतरण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी कर दिया है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर तहसीलदारों से नामांतरण का अधिकार खत्म कर दिया है। अब यह अधिकार रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार के पास रहेगा।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



top news | काम की खबरें | मध्यप्रदेश | देश दुनिया न्यूज



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • top news
  • देश दुनिया न्यूज
  • काम की खबरें