Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Apr 20, 2025, 21:11 IST
Share
thesootr top-news 20 april
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ 50 राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में प्रदर्शन किए। यह विरोध 50 राज्यों में हुआ और इसे '50501 आंदोलन' नाम दिया गया, जिसका मतलब है '50 विरोध प्रदर्शन, 50 राज्य, 1 आंदोलन'। प्रदर्शनकारी ट्रम्प की टैरिफ वॉर नीतियों और सरकारी नौकरियों में छंटनी का विरोध कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस का घेराव किया और ट्रम्प पर नागरिक और कानून के शासन को कुचलने का आरोप लगाया। इसके अलावा, उन्होंने टेस्ला के शोरूम का भी घेराव किया। यह ट्रम्प के खिलाफ विरोध का दूसरा दौर था, इससे पहले 5 अप्रैल को भी देशभर में बड़े प्रदर्शन हुए थे।

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही, 3 की मौत, 100 लोगों का रेस्क्यू

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बादल फटने से भारी तबाही मच गई। सेरी बागना इलाके में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया। बारिश के कारण पहाड़ों से मलबा बहकर गांवों की ओर आ गया, जिससे कई घर और लोग इसकी चपेट में आ गए। रामबन के बनिहाल इलाके में भी लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है, जिससे सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। किश्तवाड़-पद्दर मार्ग भी बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा करना सुरक्षित रहेगा।

कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या; घर में खून से सनी लाश मिली, पत्नी पर शक

बेंगलुरु के HSR लेआउट में कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई है। ओम प्रकाश, जो 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, की हत्या के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस ने इसकी जानकारी दी और कहा कि घटना का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। शरीर पर चाकू के निशान थे। शक है कि उनकी पत्नी पल्लवी ने उनकी हत्या की है। प्रकाश 1981 बैचे के IPS अधिकारी थे और 2015-17 तक राज्य पुलिस के मुखिया रहे थे। ओम प्रकाश का निधन राज्य पुलिस सेवा के लिए एक बड़ा झटका है, और उनकी हत्या के कारणों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस के द्वारा सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आंधी-बारिश का अलर्ट: 20 राज्यों में मौसम में बदलाव, मध्य प्रदेश में हीटवेव का खतरा

देशभर में तेज गर्मी के बाद मौसम में बदलाव आया है। आज रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत 20 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटका और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में हीटवेव का खतरा बना हुआ है। इन राज्यों में तापमान 42°C तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बीते दिन प्रदेश के 26 शहरों में तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बांगलादेश ने शेख हसीना के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस की मांग

बांगलादेश पुलिस ने इंटरपोल से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है। शेख हसीना के अलावा 11 अन्य लोगों के खिलाफ भी यह मांग की गई है। हसीना और उनके पूर्व मंत्रियों, सलाहकारों और अधिकारियों पर मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के आरोप हैं। ये सभी पिछले साल अगस्त में हुए तख्तापलट के बाद से भारत में रह रहे हैं। बांगलादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस ऐसे मामलों में किसी व्यक्ति को ढूंढने और अस्थायी गिरफ्तारी में मदद करता है, ताकि प्रत्यर्पण या कानूनी कार्रवाई की जा सके।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हादसा: टेंपो ट्रैवलर से टकराया इंडिगो प्लेन

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक टेंपो ट्रैवलर इंडिगो के ग्राउंडेड प्लेन से टकरा गया। ये हादसा दोपहर करीब 12:15 बजे हुआ, जब टेंपो एयरपोर्ट के अल्फा पार्किंग बे 71 में खड़ी विमान से टकरा गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यह टेंपो एक थर्ड-पार्टी ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी का था और चालक को एयरपोर्ट स्टाफ को छोड़ने के लिए भेजा गया था। विमान पहले से ही इंजन रिपेयर के कारण ग्राउंडेड था, और इसमें कोई यात्री नहीं था। इंडिगो ने इस हादसे को ड्राइवर की लापरवाही बताया, जिसके चलते टेंपो की छत और चालक की साइड गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, और विमान के नुकसान का मूल्यांकन किया जा रहा है।

राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे, 21-22 अप्रैल को प्रवासी भारतीयों से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को अमेरिका पहुंचे। बॉस्टन लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने के बाद, वे रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे, जहां वे फैकल्टी और छात्रों से संवाद करेंगे। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी प्रवासी भारतीय समुदाय और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के पदाधिकारियों से भी मिल सकते हैं। यह दौरा 21 और 22 अप्रैल तक रहेगा। राहुल गांधी का यह अमेरिका दौरा पिछले सितंबर के बाद दूसरा है, जब उन्होंने डलास में टेक्सास विश्वविद्यालय में छात्रों और भारतीय समुदाय को संबोधित किया था।

घोटालेबाज IAS प्रदीप शर्मा को 5 साल की जेल, 10 हजार का जुर्माना

गुजरात के कच्छ जिले के पूर्व कलेक्टर और आईएएस अधिकारी प्रदीप शर्मा को 2011 के एक मामले में पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। मामला एक निजी कंपनी को सरकारी जमीन आवंटित करने में अनियमितताओं से जुड़ा है। इस गड़बड़ी के कारण सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान हुआ था। यह फैसला गुजरात के कच्छ जिले की अदालत ने एक अहम फैसला सुनाया। कच्छ जिले की एक अदालत ने प्रदीप शर्मा के अलावा शहरी योजनाकार नटुभाई देसाई, तत्कालीन मामलतदार नरेंद्र प्रजापति और तत्कालीन निवासी डिप्टी कलेक्टर अजीतसिंह झाला को भी 5 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा, सभी पर 10,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। यह कदम सरकारी जमीन के दुरुपयोग के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 जिले में नए एसपी नियुक्त

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल किया है। एक दिन पूर्व थोक में आईएएस को इधर से उधर करने के बाद अब आईपीएस को भी थोक में फेरबदल किया गया है। रविवार को एक साथ 20 आईपीएस को इधर से उधर करने का आदेश जारी किया गया। इस फेरबदल में पवन देव, अंकित गर्ग, ध्रुव गुप्ता, दीपक कुमार झा और विजय पांडे भी शामिल हैं। इसके तहत नौ नए एसपी बनाए गए हैं, जबकि तीन एसपी अपनी जगह से हटाए गए हैं। राजेश कुमार अग्रवाल को सरगुजा का एसपी बनाया गया है। इसी तरह दुर्ग का एसपी विजय अग्रवाल को, बलौदाबाजार का भावना गुप्ता को, धमतरी का सूरज सिंह को, खैरागढ का लक्ष्य शर्मा को, सारंगढ़ का अंजनेय वार्ष्णेय को जिम्मा दिया गया है। वहीं, बालोद का एसपी योगेश कुमार पटेल को बनाया गया है, जबकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) का एसआर भगत को, जांजगीर चंपा का विजय पांडे को और एसटीएम,बघेरा का त्रिलोक बंसल को बनाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का हमला- मोदी-नीतीश की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए साथ

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के बक्सर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी पर तीखा हमला किया। खड़गे ने कहा, "मोदी-नीतीश की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है, बिहार के विकास के लिए नहीं। नीतीश एक बार कांग्रेस के साथ आते हैं, फिर बीजेपी के साथ चले जाते हैं। यह देश के लिए सही नहीं है।" उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों और वादों को भी निशाना बनाया और गांधी परिवार की कुर्बानी की याद दिलाई। खड़गे ने केंद्र सरकार के 11 झूठों का भी उल्लेख किया।



खबरें काम की | काम की खबरें | काम की खबर | एमपी न्यूज | सीजी न्यूज | top news | top news today | top news trending news

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • काम की खबरें
  • खबरें काम की
  • top news today
  • काम की खबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि