जयस के मुजाल्दा गुट की तीसरी सूची जारी; महू के साथ जोबट, नेपानगर, रतलाम ग्रामीण, महेशवर से प्रत्याशी घोषित

Pratibha Rana | Oct 27, 2023, 24:00 IST
Share
जयस के मुजाल्दा गुट की तीसरी सूची जारी; महू के साथ जोबट, नेपानगर, रतलाम ग्रामीण, महेशवर से प्रत्याशी घोषित
जयस के मुजाल्दा गुट की तीसरी सूची जारी; महू के साथ जोबट, नेपानगर, रतलाम ग्रामीण, महेशवर से प्रत्याशी घोषित

जयस यानि जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के लोकेश मुजाल्दा गुट ने अपने समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है।

संजय गुप्ता@ INDORE.

जयस यानि जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के लोकेश मुजाल्दा गुट ने अपने समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें महू के साथ ही जोबट, नेपानगर, रतलाम ग्रामीण ऋऔर महेशवर से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इसके पहले यह गुट दो सूची जारी कर कुल 11 प्रत्याशी घोषित कर चुका था। इस तरह कुल 16 प्रत्याशी अब सामने आ चुके हैं। करीब 20-25 सीटो पर लड़ने की यह गुट बात कर रहा है।

यह प्रत्याशी घोषित किए हैं

महू से प्रदीप मावी, जोबट से रिंकू बाला डावर, नेपानगर से बिलोर सिंह जमरा, रतलाम ग्रामीण से डॉ. अभय ओहरी और महेशवर से डॉ. मंशाराम सोलंकी तको टिकट दिया गया है। यह जयस के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

जयस के कौन-कौन से 3 गुट

1- जयस का पहला गुट डॉ. हीरालाल अलावा का है, जो मनावर से कांग्रेस के टिकट पर 2018 में विधायक चुने गए और फिर से उन्हे कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। वह जयस के राष्ट्रीय संरक्षक थे और अब उनकी प्रोफाइल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लिखा जा चुका है।

2- जयस का दूसरा गुट- इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लोकेश मुजाल्दा है। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष रामदेव काकोडिया के साथ नारीशक्ति राष्ट्रीय प्रभारी सीमा वास्कले, जयस राष्ट्रीय प्रवलक्ता अनिल कटारा है। इनका दफ्तर इंदौर में आईटी पार्क चौराहे पर हाल ही में खोला गया है। मुजाल्दा का खुद का पता स्नेह नगर बड़वानी में हैं। राष्ट्रीय संरक्षक विक्रम अछालिया है, जो मप्र के प्रभारी मुकेश रावत है। साथ ही अन्य पदों पर भी पदाधिकारी नियुक्त है।

3- जयस का तीसरा गुट- इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष तो नहीं लेकिन मप्र के प्रदेशाध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा है। चुनाव समिति के अध्यक्ष बाला मौरी है और इनका कार्यालय मालवीय नगर भोपाल के पते पर हैं।

अलावा गुट कांग्रेस से जुड़कर ले चुका है पांच टिकट

विधायक डॉ. अलावा के इस गुट के पांच लोगों को कांग्रेस ने समायोजित किया है। इसमें मनावर से खुद डॉ. अलावा प्रत्याशी बने हैं तो, बागली से गोपाल भौंसले, रतलाम ग्रामीण से लक्ष्मण डिंडोरे, सेंधवा से मोंटू सोलंकी और घोंडाडोंगरी विधानसभा से राहुल उईके को प्रत्याशी बनाया गया है।

लोकेश मुजाल्दा और अछालिया गुट इसके पहले 11 प्रत्याशी घोषित कर चुका

दूसरा गुट लोकेश मुजाल्दा और अछालिया का है। इस गुट से अभी तक तीन सूची से 16 प्रत्याशी घोषित हुए है। इनका मुख्य फोकस मालवा-निमाड़ की आदिवासी आरक्षित और आदिवासी बाहुल्य सीट है। यह 20 से ज्यादा प्रत्याशी घोषित करने की बात कह रहे हैं और फोकस चिन्हित आट-दस सीटों पर अधिक रहेगा।

  • 134 टिमरनी- जयकुमार उईके
  • 175 मांधाता- राहुल चंदेल
  • 181 भीकनगांव- सुरेश मुजाल्दे
  • 182 बड़वाह- लखन आरवे
  • 186 भगवानपुरा- मोहन किराड़े
  • 193 झाबुआ- अमरसिंह भाबोर
  • 200 धरमपुरी- भानु गिरवाल
  • 191 अलीराजपुर- नवल मंडलोई
  • 194 थांदला- माजू सिंह डामोर
  • 195 पेटलावद- बालूसिंह गामड़
  • 196 सरदारपुर- राजेंद्र गामड़
अंतिम मुजाल्दा वाले तीसरे गुट से 29 प्रत्याशी घोषित

जयस के तीसरे गुट अंतिम मुजाल्दा ने भी अभी तक दो सूची जारी कर 29 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और यह अभी 40 से 45 कुल प्रत्याशी घोषित करने की बात कह रहे हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • third list of Mujalda faction of Jais
  • candidate declared from Maheshwar
  • जयस के मुजाल्दा गुट की तीसरी सूची
  • महेशवर से प्रत्याशी घोषित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि