महाकाल मंदिर के पूर्व कर्मचारियों को उम्रकैद, जानें क्या था पूरा मामला

Dolly patil | Oct 19, 2024, 15:07 IST
Share
thesootr
thesootr

जिला कोर्ट ने महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र के प्रभारी रहे निनाद काले, सुरक्षाकर्मी भावना खेड़वनकर और सुनील शर्मा को दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई।

उज्जैन के महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले में 3 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। दरअसल अब जिला कोर्ट ने महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) अन्न क्षेत्र के प्रभारी रहे निनाद काले, सुरक्षाकर्मी भावना खेड़वनकर और सुनील शर्मा को दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई।बता दें कि इसहत्याकांड में आरोपियों को सजा दिलाने में डीएनए रिपोर्ट ने सबसे अहम किरदार निभाया है। चाकू मारने के दौरान सुरक्षा गार्ड के हाथ में सुनील के बाल आ गए थे। पुलिस ने इन्हीं बालों के सहारे तीनों को उम्रकैद की सजा तक पहुंचा दिया।

क्या है पूरा मामला

22 अक्टूबर 2021 की रात करीब 11 बजे उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड दिनेश मराठा ( 41 ) की 2 बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। दिनेश और उसकी पत्नी भावना महाकाल मंदिर में सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी थे।

सुरक्षा गार्ड हत्याकांड
सुरक्षा गार्ड हत्याकांड

दरअसलअवैध संबंध को लेकर सुरक्षा गार्ड की हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी भावना, उसके प्रेमी निनाद काले ( महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र का प्रभारी ), सुनील शर्मा और रोहित सिंह को गिरफ्तार किया था। करीब 3 साल चले केस में अवैध संबंध के चलते हत्या की बात साबित होने पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए निनाद काले, भावना और सुनील शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

25 हजार रुपए में बुलाए थे बदमाश

मामले का खुलासा करते हुए तत्कालीन सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि वारदात के बाद निनाद काले ने दिनेश को आखिरी बार उसके घर के पास छोड़ा था। इसी आधार पर पुलिस टीम ने जांच करते हुए 24 घंटे में हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी थी। भावना और निनाद ने मिलकर दिनेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। जानकारी के मुताबिक निनाद ने 25 हजार रुपए में सुनील शर्मा और रोहित सिंह को हायर किया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Mahakal Temple
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश
  • Latest Madhya Pradesh News in Hindi
  • सुरक्षा गार्ड की हत्या
जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?

By Jageshwar prasad

जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता

By Umeshwari Baghel

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता
टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार

By Ashish Bhardwaj

टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार
जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने की एफआईआर की मांग

By Sanjay Gupta

जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने की एफआईआर की मांग
कोंडागांव की बेटी हेमबती का वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स के लिए चयन, ब्राजील में भारतीय टीम का करेंगी नेतृत्व

By Umeshwari Baghel

कोंडागांव की बेटी हेमबती का वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स के लिए चयन, ब्राजील में भारतीय टीम का करेंगी नेतृत्व
बोल हरि बोल: दिल्ली वाले साहब की प्रदेश में घुसपैठ, कमिश्नर साहब की बल्लेबाजी और सूबे के पुराने सरदार की सियासत?

By Harish Divekar

बोल हरि बोल: दिल्ली वाले साहब की प्रदेश में घुसपैठ, कमिश्नर साहब की बल्लेबाजी और सूबे के पुराने सरदार की सियासत?
महिला नहा रही थी, तभी चुपके से रोशनदान से वीडियो बना रहा था DGM, रंगे हाथ पकड़ाया तो हो गई धुनाई!

By Aman Vaishnav

महिला नहा रही थी, तभी चुपके से रोशनदान से वीडियो बना रहा था DGM, रंगे हाथ पकड़ाया तो हो गई धुनाई!