टीकमगढ़ में आबकारी टीम पर हमला, SI की पिस्टल छीनी, जान बचाकर भागी टीम
Sourabh Bhatnagar | Updated:
thesootr
टीकमगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम पर हमला किया गया। टीम ने अवैध शराब बेचने की पुष्टि के बाद छापेमारी करने पहुंची थी।
टीकमगढ़ जिले के एक गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई आबकारी विभाग की टीम पर एक परिवार ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में आबकारी उप निरीक्षक विजय सिंह चौहान समेत चार लोग घायल हो गए। हमलावरों ने एसआई की सर्विस रिवॉल्वर भी छीन ली।
आबकारी उप निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वीरऊ गांव के एक घर में अवैध शराब बेची जा रही है। जांच के लिए उन्होंने एक आबकारी आरक्षक को सिविल ड्रेस में उस घर से शराब खरीदने भेजा। आरक्षक ने वहां से एक क्वार्टर देशी शराब खरीदी और टीम को घर में शराब रखे होने की पुष्टि की। इसके बाद टीम ने छापा मारकर 20 क्वार्टर अवैध शराब जब्त कर ली।
हमले में आरोपी संतोष यादव ने एसआई विजय सिंह की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली। टीम पर पत्थरों से हमला भी किया गया, जिससे आबकारी आरक्षक प्रहलाद प्रजापति, वीरेंद्र विश्वकर्मा और महेंद्र राय घायल हो गए। स्थिति बिगड़ती देख टीम किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागी और पुलिस को घटना की सूचना दी।
एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि आरोपी संतोष यादव और उसका परिवार अवैध शराब के कारोबार में लिप्त थे।
अवैध शराब की पुष्टि के बाद हुई कार्रवाई
लाठी-डंडों से टीम पर किया हमला
छापेमारी के दौरान घर में मौजूद महिला शराब बेच रही थी। इसी बीच उसका ससुर वहां आ गया और उसने महिला की बजाय उसके पति पर कार्रवाई करने की बात कही। महिला ने अपने पति को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में उसका पति संतोष यादव लाठी-डंडों के साथ पहुंचा और उसने अपने बेटों के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया। घटना शुक्रवार रात की है।
पत्थरों से हमला और सर्विस रिवॉल्वर छीनी
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
FAQ
- 1. घटना कहां और कब हुई?
यह घटना टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के वीरऊ गांव में शुक्रवार रात 7:30 बजे हुई। - 2. कितने लोग घायल हुए हैं?
घटना में आबकारी उप निरीक्षक समेत कुल चार लोग घायल हुए हैं। - 3. हमले का मुख्य आरोपी कौन है?
हमले का मुख्य आरोपी संतोष यादव है, जो अपने बेटों और अन्य परिजनों के साथ इस घटना में शामिल था। - 4. टीम ने क्या जब्त किया?
टीम ने छापेमारी के दौरान 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त की। - 5. पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर
By Arohi Raj
पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब
By Aman Vaishnav
महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती
By Raghvendra Singh Rathore
MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा
By Aman Vaishnav
आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर
By Harrison Masih
एमपी में 50 साल बाद 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, आज कैबिनेट बैठक में आ सकता है फैसला
By Aman Vaishnav
जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे
By Jageshwar Prasad