टीकमगढ़ में मंच पर तकरार, सीएम के सामने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को भाषण से रोका फिर...
Rohit Sahu | Jun 29, 2025, 10:20 IST
central minuster mp
टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर में आयोजित देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक उस वक्त नाराज हो गए जब उन्हें मंच पर भाषण से रोक दिया गया।
टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर में शनिवार को आयोजित देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन में मंच पर असहज स्थिति बन गई। सीएम के सामने मंच पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक को भाषण देने से रोक दिया गया। अपने साथ हुए इस व्यवहार से केंद्रीय मंत्री असहज हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में निर्धारित समय से 1 घंटे 34 मिनट की देरी से पहुंचे थे, जिससे पूरे आयोजन का शेड्यूल प्रभावित हो गया।
शैतान सिंह के इशारे से नाराज होकर डॉ. खटीक ने माइक छोड़ दिया और अपनी सीट की ओर वापस लौटने लगे। उनकी नाराजगी मंच पर साफ दिखाई दी। इसी दौरान स्थिति को बिगड़ते देख शैतान सिंह पाल ने तुरंत मंच पर पहुंचकर माफी मांगी और कहा कि वे डॉ. खटीक का सम्मान करना चाहते थे, इसीलिए उन्हें कुछ देर रोकने का इशारा किया था।
शैतान सिंह ने मंच से कहा कि डॉ. वीरेंद्र खटीक उनके बड़े भाई जैसे हैं, और वे उनका सम्मान करना चाहते थे, न कि भाषण रोकना। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका इशारा गलत समझा गया।
स्थिति शांत होने के बाद डॉ. खटीक ने सिर्फ दो मिनट का औपचारिक भाषण दिया और मंच से उतर गए। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की कामना की और कोई राजनीतिक या सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की। पूरे घटनाक्रम के दौरान मंच पर मौजूद अन्य नेता भी असहज नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। वे जैसे ही मंच पर पहुंचे, कार्यक्रम को तेजी से समेटने की कोशिश की गई, ताकि उन्हें अगले कार्यक्रम में समय पर रवाना किया जा सके। इसी जल्दबाजी में भाषणों की समयसीमा सख्त कर दी गई थी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
केंद्रीय मंत्री को भाषण देने से रोका
मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाषण में देरी न हो इसके चलते मंच संचालन तेज किया गया और तय वक्त की कमी के कारण जनप्रतिनिधियों को बोलने का पूरा मौका नहीं मिल सका। इसी बीच जब केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक भाषण देने के लिए माइक पर पहुंचे, तभी मंच पर मौजूद पूर्व राज्यमंत्री व पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने उन्हें हाथ के इशारे से रोकने की कोशिश की। यह दृश्य देखकर मंच और पंडाल में बैठे लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए।
खफा होकर लौटने लगे खटीक
शैतान सिंह ने बाद में दी सफाई कहा- वे मेरे बड़े भाई हैं
दो मिनट बोले, फिर चुपचाप उतर गए
सम्मेलन में सीएम ने किए भूमिपूजन और लोकार्पण
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari