इंदौर का टीना जयसिंह जैन परिवार छह साल से जरूरतमंद बच्चों की कर रहा मदद , ऑपरेशन के बाद मेडिसन भी कराई जाती है फ्री में उपलब्ध
The Sootr | Jan 08, 2024, 24:00 IST
इंदौर का टीना जयसिंह जैन परिवार छह साल से जरूरतमंद बच्चों की कर रहा मदद , ऑपरेशन के बाद मेडिसन भी कराई जाती है फ्री में उपलब्ध
जैन दंपत्ति ने मुंबई जाकर प्रसिद्ध गायिका पलक मुछाल के तत्वाधान मे 7 असहाय और गरीब बच्चों की हार्ट सर्जरी अपने खर्च पर कराई थी
इंदौर. पत्नी को गरीब बीमार बच्चों से हमेशा हमदर्दी रहती है। वह हमेशा उनकी मदद के लिए भी तैयार रहती हैं। पत्नी की इस भावना की कद्र करते हुए पति ने भी जन्मदिन पर ऐसा ही तोहफा दिया। जरूरतमंद बच्चों के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें विदेश से डॉक्टर बुलवाकर गरीब बच्चों का कटे फटे होटों का ऑपरेशन फ्री में किया गया। साथ ही नहीं तीन दिन बच्चों के साथ उनके माता-पिता के रहने और भोजन की भी फ्री व्यवस्था की गई। इतना ही नहीं, ऑपरेशन के बाद के उपचार और दवाइयों का खर्च भी टीना जयसिंह जैन की ओर से उठाया गया।
1000 बच्चों की फ्री सर्जरी
आमतौर पर लोग अपना जन्मदिन किसी हिल स्टेशन पर जाकर या पार्टी करके मनाते हैं, लेकिन समाजसेवी व जैन रत्न से सम्मानित टीना जयसिंह जैन का जन्मदिन स्वास्थ्य शिविर लगाकर मनाया गया। इस तरह का आयोजन पिछले 6 साल से किया जा रहा है। अब तक करीब 1000 बच्चों की सर्जरी की जा चुकी है। कोविड के दौरान यह आयोजन नहीं हो पाया था तो जैन दंपत्ति ने मुंबई जाकर प्रसिद्ध गायिका पलक मुछाल के तत्वाधान मे 7 असहाय और गरीब बच्चों की हार्ट सर्जरी अपने खर्च पर करवाई थी ।
अमेरिका से बुलाया प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन
![WhatsApp Image 2024-01-08 at 10.30.09 PM.jpeg]()
इंदौर पूरे देश मे नए-नए कीर्तिमान और रीकॉर्ड बनाने के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी मे जैन दंपत्ति की ओर से नया आयाम स्थापित करने के लिए यह अनोखा आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का छठवां साल है। इस बार यह आयोजन श्रीअरविंदो हॉस्पिटल, सावेर रोड इंदौर में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला, डॉ. विनोद भंडारी (चेयरमैन श्रीअरविंदो हॉस्पिटल), अमेरिका के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. लेरी फिलिप वेस्टिन, विवेक - शारदा जैन, सुनील जैन, सतीश जैन, दीपक जैन (टीनू) और भारतीय जैन संगठन के सभी सदस्य उपस्तिथ थे।
विधायक बोले- जैन परिवार गरीबों को मद्दगार
![WhatsApp Image 2024-01-08 at 10.30.17 PM.jpeg]()
इस मौके पर विधायक शुक्ला जी ने कहा की जयसिंह जैन और उनका परिवार हमेशा से गरीबों की सहायता के लिए तत्पर रहता है। अरविंदो हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. भंडारी ने भी जैन दंपत्ति की इस सेवा भावी कार्य की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन रेखा जैन ने किया। इनके ही मार्गदर्शन में हर बार यह कार्यक्रम आयोजित होता है।
भारतीय जैन संगठन ने संभाली व्यवस्था
जैन दंपत्ति हमेशा गरीब बच्चों के लिए कुछ न कुछ गतिविधियां संचालित करते हैं। इसी क्रम में उद्योगपति जयसिंह जैन ने स्वास्थ्य शिविर लगाने की योजना बनाई। इसमें धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी और खरगोन के ऐसे बच्चों का चयन किया गया, जिनके होठ कटे हुए थे। इलाज के लिए अमेरिका से डॉक्टर बुलाया गया। भारतीय जैन संगठन के बैनर तले हुए इस आयोजन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन और उनकी टीम व्यवस्थाओं को संभाल रही थी।
1000 बच्चों की फ्री सर्जरी
आमतौर पर लोग अपना जन्मदिन किसी हिल स्टेशन पर जाकर या पार्टी करके मनाते हैं, लेकिन समाजसेवी व जैन रत्न से सम्मानित टीना जयसिंह जैन का जन्मदिन स्वास्थ्य शिविर लगाकर मनाया गया। इस तरह का आयोजन पिछले 6 साल से किया जा रहा है। अब तक करीब 1000 बच्चों की सर्जरी की जा चुकी है। कोविड के दौरान यह आयोजन नहीं हो पाया था तो जैन दंपत्ति ने मुंबई जाकर प्रसिद्ध गायिका पलक मुछाल के तत्वाधान मे 7 असहाय और गरीब बच्चों की हार्ट सर्जरी अपने खर्च पर करवाई थी ।
अमेरिका से बुलाया प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन
WhatsApp Image 2024-01-08 at 10.30.09 PM.jpeg
इंदौर पूरे देश मे नए-नए कीर्तिमान और रीकॉर्ड बनाने के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी मे जैन दंपत्ति की ओर से नया आयाम स्थापित करने के लिए यह अनोखा आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का छठवां साल है। इस बार यह आयोजन श्रीअरविंदो हॉस्पिटल, सावेर रोड इंदौर में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला, डॉ. विनोद भंडारी (चेयरमैन श्रीअरविंदो हॉस्पिटल), अमेरिका के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. लेरी फिलिप वेस्टिन, विवेक - शारदा जैन, सुनील जैन, सतीश जैन, दीपक जैन (टीनू) और भारतीय जैन संगठन के सभी सदस्य उपस्तिथ थे।
विधायक बोले- जैन परिवार गरीबों को मद्दगार
WhatsApp Image 2024-01-08 at 10.30.17 PM.jpeg
इस मौके पर विधायक शुक्ला जी ने कहा की जयसिंह जैन और उनका परिवार हमेशा से गरीबों की सहायता के लिए तत्पर रहता है। अरविंदो हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. भंडारी ने भी जैन दंपत्ति की इस सेवा भावी कार्य की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन रेखा जैन ने किया। इनके ही मार्गदर्शन में हर बार यह कार्यक्रम आयोजित होता है।
भारतीय जैन संगठन ने संभाली व्यवस्था
जैन दंपत्ति हमेशा गरीब बच्चों के लिए कुछ न कुछ गतिविधियां संचालित करते हैं। इसी क्रम में उद्योगपति जयसिंह जैन ने स्वास्थ्य शिविर लगाने की योजना बनाई। इसमें धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी और खरगोन के ऐसे बच्चों का चयन किया गया, जिनके होठ कटे हुए थे। इलाज के लिए अमेरिका से डॉक्टर बुलाया गया। भारतीय जैन संगठन के बैनर तले हुए इस आयोजन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन और उनकी टीम व्यवस्थाओं को संभाल रही थी।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA