बिना मंडी टैक्स दिए मूंग- उड़द की खरीदी कर महंगे दामों पर बेच रहे व्यापारी, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
Pratibha ranaa | Jul 25, 2024, 08:00 IST
मूंग और उड़द
मूंग और उड़द का समर्थन मूल्य 8500 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि मंडी में इसके दाम 7 हजार से 7500 रुपए प्रति क्विंटल है। इसलिए व्यापारी सीधे किसान से खरीदी समर्थन मूल्य पर बेचने की तैयारी कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दाल की खरीद की प्रक्रिया 31 जुलाई तक जारी रहेगी। मूंग की खरीद 32 जिले शामिल हैं। जबकि उड़द की खरीद 10 जिलों में की जाएगी। इसके लिए खरीद केंद्र सक्रिय कर दिए गए हैं, लेकिन खबरें है कि व्यापारियों ने बिना मंडी टैक्स चुकाए कम दाम पर मूंग-उड़द खरीदी है। इसके लिए सरकार ने अब सख्त कदम उठाए है।
मूंग और उड़द की दाल को लाइसेंस वाले गोदामों और निजी गोदामों में रखा गया है। व्यापारी इस मूंग-उड़द को समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी में फर्जी किसानों के माध्यम से बेच रहे है। अब 42,000 से ज्यादा वेयर हाउसों में अफसर गोदामों की जांच करेंगे। अफसर उनके स्टॉक चैक करेंगे। यदि गड़बड़ी मिलती है तो फिर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कुछ व्यापारी ने मूंग और उड़द की दाल को खरीद कर अपने स्टॉक जमा कर लिया है। अफसरों को यदि गड़बड़ी मिलती है, तो ऐसे गोदामों को सील कर दिया जाएगा। बता दें, मूंग और उड़द का समर्थन मूल्य 8500 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि मंडी में इसके दाम 7 हजार से 7500 रुपए प्रति क्विंटल है। इसलिए व्यापारी सीधे किसान से खरीदी समर्थन मूल्य पर बेचने की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें, मूंग की खरीद 32 जिलों में हो रही है। इसमें श्योपुर, भिण्ड, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, धार, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर और बालाघाट शामिल हैं।
उड़द की खरीदी 10 जिले में हो रही हैं। इनमें जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी और बालाघाट जिले शामिल हैं।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
अफसर करेंगे गोदामों की जांच
सील होंगे गोदाम
इन जिलों में मूंग की खरीदी
इन जिलों में उड़द की खरीदी
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava