इंदौर में one way के खिलाफ विधायक मालिनी गौड़ के घर पहुंचे व्यापारी

BP shrivastava | Mar 04, 2024, 17:31 IST
इंदौर जवाहर मार्ग वन वे करने का विरोध करते व्यापारी। व्यापारी साेमवार को विधायक मालिनी गौड़ से भी मिले।
इंदौर में जवाहर मार्ग वन वे (one way) करने का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। रविवार को वे क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ (MLA Malini Gaur) के घर पहुंचे और अपनी समस्या बताई। विधायक ने भी समस्या के समाधान का अश्वासन दिया है।

संजय गुप्ता, INDORE.इंदौर में जवाहर मार्ग वन वे (one way)करने का विरोध कर रहे व्यापारियों का आखिरकार गुस्सा सड़कों पर आ गया। उन्होंने सोमवार को सड़कों पर उतरने के बाद रैली निकाली और सीधे इस क्षेत्र की विधायक मालिनी गौड़ ( MLA Malini Gaur ) के घर पहुंच गए। उनके घर का घेराव किया और इस फैसले का विरोध किया।



ये खबर भी पढ़ें... 1985 में ठेकेदारी से की थी Bansal Group ने शुरुआत



विरोध के बाद बाहर आई विधायक


व्यापारी अपने हाथों में वनवे का विरोध करते हुए तख्तियां लेकर आए थे। साथ में बैनर-पोस्टर थे। वह इन सभी के साथ नारेबाजी करते हुए विधायक के यहां पहुंच गए। विरोध के बाद विधायक बाहर आई। व्यापारियों ने कहा एक महीने से यह वन वे लागू है और हमारा धंधा चौपट हो गया है। विधायक ने इस बारे में ट्रैफिक पुलिस और महापौर से चर्चा का आश्वासन दिया। उसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।



ये खबर भी पढ़ें...भारत जोड़ो न्याय यात्रा MP में छोड़ पटना रवाना हुए राहुल गांधी



ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं हुई दूर


व्यापारियों का कहना है कि जवाहर मार्ग पर 6 फरवरी से पूरी तरह वनवे लागू हुआ है। इस कारण से टू व्हीलर भी नहीं निकलने दी जाती है। इससे हमारे धंधे चौपट हो रहे हैं, जाम लगता है सो अलग। उन्होंने कहा कि जवाहर मार्ग पर कम से कम टू व्हीलर के लिए दोनों तरफ से आवाजाही चालू कर देना चाहिए। चालानी कार्यवाही रोकी जाए।



ये खबर भी पढ़ें...जबलपुर HC ने कहा- 11 मार्च को MPPSC MAINS, इसलिए 12 की सुनवाई 7 को



ट्रायल के बाद लागू हुआ था वन वे


जनवरी एंड में इंदौर के जवाहर मार्ग पर वनवे के लिए प्रयोग शुरू हुआ और सात दिन तक ट्रायल चला। उसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने इसे अधिकृत तौर पर वनवे करने का आदेश 6 फरवरी को जारी कर दिया। इसी के विरोध में अब विधायक मालिनी गौड़ के घर जाकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया है।



Tags:
  • विधायक मालिनी गौड़
  • one way