Trains Canceled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 12 जून से 20 जून तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

Jitendra Shrivastava | Jun 09, 2024, 19:32 IST
Share
thesootr
thesootr

12 जून से 20 जून तक मुदरिया रेल्वे स्टेशन पर होने वाले इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाड़ियां रद्द रहेंगी। एक सप्ताह में उमरिया तथा उसके बाद झलवारा ट्रैक पर करीब एक महीने यात्री ट्रेन रद्द रहने की संभावना है...

Trains Canceled : 12 जून से 20 जून तक मुदरिया रेल्वे स्टेशन पर होने वाले इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बहुत सी ट्रेन रद्द रहेंगी। इसके एक सप्ताह के भीतर उमरिया तथा उसके बाद झलवारा मे यही काम किया जाना है। कुल मिलाकर करीब एक महीने तक यात्री ट्रेनों का आवागमन बाधित रहने की संभावना है। आगामी इंटरलॉरलाकिंग के साथ ही ट्रेनों की बंदी का कार्यक्रम भी तय है।

ये ट्रेनें की गई रद्द

बिलासपुर डिवीजन के मुंदरिया स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी शुरू करने के लिए ट्रेन नंबर 08269 चिरमिरी-चंदिया, 08270 चंदिया-चिरमिरी 13 से 20 जून, 06617 कटनी-चिरमिरी 12 से 19 जून, 06618 चिरमिरी-कटनी, 05755 चिरमिरी-अनूपपुर 13, 15, 18 और 20 जून, 05756 अनूपपुर-चिरमिरी 13, 15, 18 और 20 जून, 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस 12 से 19 जून, 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 से 19 जून तक रद्द रहेंगी। 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 से 19 जून, 18234 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस 13 जून से 20 जून, 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 12 से 19 जून, 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 13 से 20 जून, 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 12 से 20 जून, 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 13 से 21 जून तक रद्द रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

Weather Report : 7 राज्यों में 5 दिन हीटवेव का अलर्ट, महाराष्ट्र-कर्नाटक में दो दिन भारी बारिश

नागपुर-जबलपुर एक्सप्रेस 12 से 20 जून तक रद्द

इसके अलावा ट्रेन नंबर 11201 नागपुर-जबलपुर एक्सप्रेस 12 से 20 जून, 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस 13 से 21 जून, 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 12, 14, 17 और 19 जून, 11752 चिरमिरी-रीवा 13, 15, 18 और 20 जून, ट्रेन नंबर 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 13 और 17 जून, 12536 रायपुर- लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस 14 और 18 जून, 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस 12 और 19 जून, 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 13 और 20 जून, 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 16 जून, 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 17 जून को स्थगित रहेंगी।

मालगाड़ियों पर रोक नहीं

जब-जब इंटरलॉकिंग या अन्य वजहों से यात्री गाड़ियां बंद की जाती हैं, उसी दौरान मालगाड़ियां चलती रहती हैं। बल्कि, ऐसे समय में गुड्स ट्रेनों की तादाद और भी बढ़ जाती है। जानकारों का दावा है कि यदि रेलवे चाहे तो मालगाड़ियों की तरह ही यात्री गाड़ियों का परिचालन भी आसानी से किया जा सकता है, लेकिन इस तरह के उपाय ही नहीं किये जा रहे। बताया जाता है कि अरबपति कारोबारियों का कोयला निकालने के चक्कर में यह सारा खेल रचा जा रहा है।

Tags:
  • Trains Canceled
  • 12 जून से 20 जून तक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती