/sootr/media/media_files/vxnGIH4Q3gzMjVY4hyzP.jpeg)
BHOPAL. मध्य प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए गए हैं। EOW एसपी राजेश कुमार मिश्रा को भोपाल से हटाकर ग्वालियर भेजा गया हैं। राजेश मिश्रा 5 दिन पहले भोपाल लोकायुक्त एसपी बनाए गए थे। उनकी जगह दुर्गेश कुमार राठौर को पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन भोपाल नियुक्त किया गया है। वहीं राजेश सहाय को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर बनाया गया है।
पोस्टिंग के 5 दिन बाद फेरबदल
बता दें कि 28 अगस्त को लोकायुक्त और EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। देर रात में अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। मनु व्यास रीवा जोन के सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए थे। उनकी जगह राजेश कुमार मिश्रा को भोपाल लोकायुक्त एसपी बनाया गया था। अब तबादले के कुछ दिनों बाद ही फिर फेरबदल किया गया है।
नवीन पदस्थापना के लिए किया कार्यमुक्त
पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना, सव्यसाची सराफ को लोकायुक्त संगठन, इंदौर संभाग सहायक पुलिस महानिरीक्षक से पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन रामेश्वर सिंह यादव को संभाग ग्वालियर एसपी से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर भेजा गया है। इसके साथ ही विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास को संभाग भोपाल सहा.पु.महानिरीक्षक कार्यालय से पु.महानिरीक्षक रीवा जोन भेजने का आदेश जारी किया गया है।
thesootr links
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें