ट्विशा शर्मा केस: मौत से पहले क्या हुआ था 43 मिनट में? सामने आई सीसीटीवी टाइमलाइन

Pawan Modiya | May 28, 2026, 22:37 IST
28-2
उभरती एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। SIT की टाइमलाइन में मौत से पहले के 43 मिनट सबसे अहम माने जा रहे हैं। अब CBI जांच करेगी कि यह आत्महत्या थी या किसी साजिश का हिस्सा। परिवार, चैट और CCTV फुटेज कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  1. एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे देश को चौंका दिया है।
  2. मौत से पहले के 43 मिनट जांच का सबसे अहम हिस्सा बने हैं।
  3. SIT ने CCTV और मोबाइल रिकॉर्ड से पूरी टाइमलाइन तैयार की।
  4. परिवार और पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं।
  5. अब CBI इस केस की हर परत की जांच करेगी।

ट्विशा शर्मा मौत केस में 43 मिनट की गुत्थी सबसे बड़ी पहेली

ग्लैमर दुनिया की उभरती स्टार ट्विशा शर्मा (ट्विशा शर्मा सुसाइड केस)अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी रहस्यमयी मौत ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। SIT की शुरुआती जांच में कई अहम बातें सामने आई हैं। अब पूरा मामला CBI के हाथों में पहुंच चुका है। जांच एजेंसियां मौत से पहले के 43 मिनट पर फोकस कर रही हैं। यही समय अब पूरे केस की कुंजी माना जा रहा है। द सूत्र के पास CCTV फुटेज हैे।



क्या कहती है CCTV की टाइमलाइन?

16ec3133-f64


SIT ने CCTV फुटेज से पूरा घटनाक्रम जोड़ा है



सुबह 8:53 बजे ट्विशा हॉल में दिखीं। उनके साथ पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह थीं। कुछ मिनट बाद नौकर प्रमोद भी घर पहुंचा।



8:59 बजे ट्विशा अकेली सोफे पर मोबाइल चलाती दिखीं।



9:06 बजे समर्थ कमरे से बाहर आए। इसके बाद समर्थ ट्विशा के पास जाकर बैठे। दोनों कुछ देर हॉल में रहे।



9:25 बजे ट्विशा कमरे के अंदर चली गईं। यहीं से केस और ज्यादा उलझता दिखाई देता है।



31 मिनट का बंद कमरा अब सबसे बड़ा सवाल

9:42 बजे से 10:13 बजे तक दोनों कमरे में रहे। यह 31 मिनट अब जांच का सबसे अहम हिस्सा हैं। इसी दौरान क्या बातचीत हुई, यह अब तक साफ नहीं है। CBI इसी हिस्से की गहराई से जांच करेगी।



SIT को कुछ चैट और कॉल रिकॉर्ड मिले हैं। इनमें मानसिक तनाव के संकेत बताए गए हैं। हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच एजेंसियां हर एंगल से पड़ताल कर रही हैं।



छत पर पहुंचने के बाद क्या हुआ?

1f6dac90-5cb


सुबह 10:13 बजे ट्विशा कमरे से बाहर निकलीं। उन्होंने कपड़े बदल रखे थे। फुटेज में वह सीढ़ियों से छत की तरफ जाती दिखीं।


इसके बाद करीब 36 मिनट तक वह छत पर रहीं।



10:49 बजे घर में खोजबीन शुरू हुई। कुछ मिनट बाद सास भी छत की तरफ जाती दिखीं।



10:59 बजे समर्थ तेजी से सीढ़ियां चढ़ते नजर आए। इसके बाद घर में अफरा तफरी मच गई।



11:10 बजे CPR देने की कोशिश की गई। फिर ट्विशा को नीचे लाया गया।



11:12 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।



CBI जांच से क्या खुल सकते हैं राज?

कटारा हिल्स थाना अब केस CBI को सौंप चुका है। सभी सबूत और केस डायरी ट्रांसफर कर दी गई है। दिल्ली एम्स की री पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम मानी जा रही है। इसी रिपोर्ट से कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। CBI अब मोबाइल डेटा भी खंगालेगी। इसके साथ डिजिटल सबूतों की जांच होगी। जांच टीम यह भी पता लगाएगी कि किसी सबूत से छेड़छाड़ हुई या नहीं।


यही पहलू केस की दिशा बदल सकता है।



आत्महत्या या साजिश, क्या है असली सच?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है। क्या ट्विशा ने खुद जान दी? या फिर उनके साथ कुछ गलत हुआ? सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चर्चा में है। फैंस लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। परिवार भी सच सामने आने का इंतजार कर रहा है। 43 मिनट की यह रहस्यमयी कहानी अब देशभर में चर्चा बन चुकी है। अब सभी की नजर CBI जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है।



ये खबरें भी पढ़ें...

ट्विशा केस: CBI ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार, अब कोर्ट में पेशी



ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, सीबीआई कर रही पूछताछ



पूर्व जज गिरीबाला सिंह जमानत बचाने बोलीं- ट्विशा अम्मा बोलती थी, मदर्स डे पर दिया था लेटर



ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की



Tags:
  • CBI
  • पोस्टमार्टम
  • मौत
  • CCTV
  • SIT
  • CCTV फुटेज
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस