पूर्व जज गिरीबाला सिंह जमानत बचाने बोलीं- ट्विशा अम्मा बोलती थी, मदर्स डे पर दिया था लेटर

Sanjay Gupta | May 28, 2026, 13:44 IST
Share
former judge giribala singh anticipatory bail rejected twisha sharma case
former judge giribala singh anticipatory bail rejected twisha sharma case

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट ने रद्द कर दी। कोर्ट ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच में सहयोग नहीं करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका को गंभीर माना है। अब सीबीआई कभी भी गिरफ्तारी कर सकती है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द हो गई है।
  • हाईकोर्ट मध्यप्रदेश ने जिला कोर्ट के आदेश में कई खामियां पाईं है।
  • सीबीआई अब पूर्व जज को किसी भी समय गिरफ्तार कर सकती है।
  • गिरीबाला सिंह ने बचाव में ट्विशा के पुराने लेटर और फोटो पेश किए हैं।
  • कोर्ट ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सहयोग नहीं करने को गंभीर माना है।
जबलपुर हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद बुधवार रात फैसला जारी करते हुए पूर्व जज गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी। जिला कोर्ट के आदेश में कई खामियां पाई गईं। इसके बाद शासन का पक्ष सुनने के बाद जमानत रद्द कर दी गई। अब सीबीआई उन्हें किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है।

वहीं, इस जमानत को बचाने के लिए पूर्व जज ने हर तरह के दांव चले। खासकर इसमें ट्विशा शर्मा के पुराने लेटर और फोटो का उपयोग कर सेंटीमेंटल कार्ड खेला गया। हालांकि यह दांव चला नहीं।

8e923aba-79d
8e923aba-79d

मुझे तो अम्मा बोलती थी ट्विशा - गिरीबाला

गिरीबाला सिंह ने 80 से ज्यादा पन्नों में अपना जवाब हाईकोर्ट जबलपुर में पेश किया। इसमें उन्होंने ट्विशा के साथ मदर्स डे की फोटो और उनके लेटर का भी उपयोग किया। इसमें गिरीबाला सिंह ने कहा कि ट्विशा तो मुझे अम्मा कहती थी और मुझे बहुत प्यार करती थी। मदर्स डे (10 मई) पर उसने मुझे भावुक पत्र भी दिया था। ऐसे में मैं उसकी मौत के लिए जिम्मेदार कैसे हो सकती हूं?

e1029ed4-440
e1029ed4-440

लेटर में यह लिखा हुआ है

गिरीबाला सिंह द्वारा हाईकोर्ट में लगाए गए ट्विशा के लेटर में पांच लाइनें लिखी हैं और साथ ही फोटो भी लगाई गई है। इसमें गिरीबाला और ट्विशा साथ में खड़े हैं। गिरीबाला के हाथ में वह पत्र है, जो मदर्स डे पर दिया गया था।

पत्र में लिखा है कि प्रिय अम्मा, आपको जानना एक खूबसूरत सफर रहा है। मैंने आपसे मुश्किल समय में भी गरिमा बनाए रखना, सकारात्मक रहना और लोगों को बिना शर्त प्यार करना सीखा है। आपकी गर्मजोशी, शक्ति और प्यार के लिए धन्यवाद। मैं आपका हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मानती हूं। आप अनंत रूप से समृद्ध हों।
40fe98a6-f29
40fe98a6-f29

जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट ने यह कहा

वहीं, हाईकोर्ट ने जमानत रद्द करने के विस्तृत आधार आदेश में दिए हैं। इसमें कहा गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव पर कई तरह की चोटों का जिक्र है। ट्रायल कोर्ट को इस पर गंभीर विचार करना चाहिए था।

वहीं, ट्विशा शर्मा के परिजनों की ओर से तर्क दिए गए थे कि मृतका पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। शासन ने कहा कि पूर्व जज जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका को भी खारिज नहीं किया जा सकता। मामला अब सीबीआई जांच में आ चुका है।

ये खबरें भी पढ़िए...

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

CBI ने दर्ज की FIR, पति-सास पर दहेज हत्या का केस, आखिरी कॉल से खुली उस रात की कहानी

MP News. MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: ट्विशा शर्मा केस में SC की दो टूक...

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, मीडिया में नहीं जांच एजेंसी में बयान दें पीड़ित और आरोपी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा