ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: CBI ने दर्ज की FIR, पति-सास पर दहेज हत्या का केस, आखिरी कॉल से खुली उस रात की कहानी
Neel Tiwari | May 26, 2026, 07:21 IST
twisha sharma death case cbi registers fir bhopal
ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब CBI ने आधिकारिक FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति समर्थ सिंह और पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह पर दहेज हत्या, क्रूरता और प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। FIR में आखिरी कॉल, गर्भपात के दबाव और चोट के निशान जैसी कई बातें सामने आई हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- ट्विशा शर्मा केस में अब CBI ने आधिकारिक FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज मृत्यु का केस दर्ज है।
- पोस्टमार्टम में फांसी के साथ शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
- FIR में जबरन गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना के आरोप शामिल हैं।
- सरकार ने पहले ही मामला CBI को सौंपने के लिए पत्र लिख दिया था।
भोपाल से दिल्ली तक गूंजा ट्विशा मौत मामला
CBI की स्पेशल क्राइम-III शाखा, नई दिल्ली ने इस मामले को रेगुलर केस के रूप में दर्ज किया है। मामले की जांच Dy.SP निशु कुशवाहा को सौंपी गई है। ये अब दहेज हत्या, प्रताड़ना और संभावित साजिश के हर पहलू की जांच करेंगी।
यह मामला तब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया जब सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। साथ ही जांच में संस्थागत पूर्वाग्रह की आशंका जताई थी। अदालत ने यह भी कहा था कि पीड़िता का पति पेशे से वकील हैं। साथ ही सास पूर्व जिला न्यायाधीश है इसलिए निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।
बता दें कि इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार पहले ही सीबीआई जांच के अनुशंसा कर चुकी थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इसलिए मध्य प्रदेश सरकार की प्रशंसा भी की थी।
twisha sharma death case court hearing updates
ट्विशा शर्मा की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बताया दुर्भाग्यपूर्ण, जानें SC ने क्यों उठाया मामला?
FIR में दर्ज मौत से पहले की कहानी
शुरुआत में यह दावा किया गया कि ट्विशा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामला तब गंभीर हो गया जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के अलावा शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई।
FIR में उस रात की आखिरी बातचीत का भी जिक्र है। परिवार के अनुसार, 12 मई की रात करीब 9:41 बजे ट्विशा ने अपनी मां को वॉट्सऐप कॉल किया था। बातचीत के दौरान पीछे से पति समर्थ सिंह के चिल्लाने की आवाज आई कि किससे बात कर रही है?
इसके कुछ ही सेकंड बाद फोन कट गया। परिवार ने लगातार कॉल किए लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। करीब 10:35 बजे जब भाभी राशि का फोन उठा, तो दूसरी तरफ से सिर्फ इतना कहा गया कि She is no more इसके बाद फोन काट दिया गया।
twisha-death-case-accused-samarth-arrested-jabalpur
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी समर्थ सिंह 10 दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट से दबोचा
शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना
साथ ही सास गिरिबाला सिंह की मांग पर दो लाख रुपए नकद भी दिए गए थे। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर ताने और मानसिक प्रताड़ना शुरू हो गई थी।
परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्विशा को घर खर्च तक के पैसे नहीं दिए जाते थे। उसके पिता ऑनलाइन पैसे भेजकर बेटी की मदद करते थे। FIR में यह भी दर्ज है कि अप्रैल 2026 में ट्विशा गर्भवती हुई थी।
पति और सास ने बच्चे के चरित्र पर सवाल उठाए और गर्भपात का दबाव बनाया। परिवार का आरोप है कि मई के पहले सप्ताह में दबाव डालकर उसका गर्भपात कराया गया था।
पुलिस और अब CBI ने शादी की तस्वीरें चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया है।
twisha sharma death case bhopal high court re postmortem petition
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: पिता ने HC में दायर की रिट पिटीशन, कहा-पहला पोस्टमार्टम संदिग्ध
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, तेज हुई कार्रवाई
अदालत ने कहा था कि जांच को लेकर उठे सवालों के बाद सरकार ने संवेदनशीलता दिखाई। साथ ही CBI जांच का रास्ता चुना।
कोर्ट ने मीडिया ट्रायल पर भी चिंता जताई। पीड़ित परिवार व आरोपी पक्ष से जुड़े बयानों के प्रसारण में संयम बरतने की अपील की थी। साथ ही दोनों पक्षों से भी पब्लिक डोमेन और मीडिया में बयान देने से बचने की अपील की गई थी।
इस बीच समर्थ सिंह पहले ही निचली अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका हैं। उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। वहीं मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
इसकी सुनवाई 27 मई को होनी है। अब पूरे मामले की नजर CBI जांच पर टिक गई है। क्योंकि यह तय करेगी कि ट्विशा की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी हुई थी।
mp dowry death cases twisha case jabalpur ncrb report
लव मैरिज हो या अरेंज, एमपी में हर दिन हो रही एक ट्विशा की मौत, चौंकाएंगे ये आंकड़े
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA