इंदौर नगर निगम और महापौर को चुभेंगे कॉमन मैन के यह दो वीडियो
Sanjay Gupta | Oct 20, 2024, 11:54 IST
thesootr links मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
इंदौर नगर निगम और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को दो कॉमनमैन यानी आम आदमी ने जगाने की कोशिश की है। एक पीड़ित गड्ढे से घायल हुआ है तो दूसरा सफाई सही नहीं होने से फैल रहे डेंगू, चिकनगुनिया से पीड़ित व्यक्ति का है।
इंदौर नगर निगम और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को दो कॉमनमैन यानी आम आदमी ने जगाने की कोशिश की है। एक पीड़ित गड्ढे से घायल हुआ है तो दूसरा सफाई सही नहीं होने से फैल रहे डेंगू, चिकनगुनिया से पीड़ित व्यक्ति का है। दोनों तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पहला वीडियो घायल लक्की अजमानि का है, टेंट हाउस के मैनेजर हैं। वह रात को देवास से बांबे अस्पताल की ओर आ रहे थे। सर्विस रोड के पास उन्होंने कार रोकी और उतरे तो घास से ढंका हुआ चैंबर था, जिसमें ढक्कन नहीं था। वह दस फिट नीचे चैंबर में गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बमुश्किल से निकाला, गिरने से उनके पैर की उंगलियां टूट गईं, अस्पताल में भर्ती हुए और सर्जरी हुई।
![महापौर पुष्यमित्र भार्गव]()
इसके बाद उनके भाई ने एक वीडियो बनाया और इसमें कहा कि महापौर जी आपसे निवेदन है इंदौर में जितने गड्ढे हैं और खुले चैंबर हैं, उन्हें भरवा दीजिए। ताकि कोई दूसरा इसमें ना गिरे, हादसा नहीं हो पाए। मेरा आपसे शहरवासी होने के नाते यही निवेदन है।
एक अन्य वीडियो राजवाड़ा स्थित पीर गली निवासी संदीप जैन ने अपलोड किया है।इसमें महापौर पर सीधे हमला किया गया है।इसमें है कि महापौर जी कितना कार्यकाल बचा हुआ है आपका? अब सहन नहीं हो रहा है, क्या था यह शहर जो आपके पिछले महापौर ने तश्तरी में सजा कर दिया था, मैं बीमार, घर में एक चिकनगुनिया है, पूरे शहर में अलग-अलग जगह मेरे दोस्त हैं।हर तरफ बीमार हैं, कहां हो आप? गलती हमारी है कि हमने कमल का फूल देखकर आपको वोट दे दिया। आप ऐसे अच्छे इंसान हैं, लेकिन जैंटलमेन हर काम नहीं कर सकता है, सुपरमैन चाहिए, वह धाक होना चाहिए, पूरे शहर की बारह बजा दी है, कोई विजन नहीं है, जहां देखो सड़कें खुदी पड़ी हैं, गड्ढे में एक को जर्क लग गया, इतने लोग आपको याद करते हैं क्या हिचकी नहीं आती है आपको।
https://www.youtube.com/watch?v=g7qA0Mx9J9A
अच्छा इंसान होना और अच्छा महापौर होना अलग बात है। मालिनी भाभी ( पूर्व महापौर ) ने सब तश्तरी सजा कर दी थी, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं थी। विजन ही नहीं दिख रहा है। चार महीने गड्ढे में फिर चार महीने डेंगू से। क्या चल रहा है शहर में? क्या बजट नहीं है आपके पास, एक क्यूआर कोड जारी कर दीजिए, हम दस-सौ रुपए डाल देंगे। पूरा शहर बीमार है और कुछ नहीं कर रहे हैं। इस बात पर अब कोर्ट के चक्कर मत लगवा देना। हमने मेयर चुना तो इतनी तो प्रतिक्रिया देने का अधिकार है हमे।
चैंबर में गिरा युवक- भाई ने जारी किया वीडियो
महापौर पुष्यमित्र भार्गव
इसके बाद उनके भाई ने एक वीडियो बनाया और इसमें कहा कि महापौर जी आपसे निवेदन है इंदौर में जितने गड्ढे हैं और खुले चैंबर हैं, उन्हें भरवा दीजिए। ताकि कोई दूसरा इसमें ना गिरे, हादसा नहीं हो पाए। मेरा आपसे शहरवासी होने के नाते यही निवेदन है।
एक वीडियो महापौर पर तीखा हमला
https://www.youtube.com/watch?v=g7qA0Mx9J9A
अच्छा इंसान होना और अच्छा महापौर होना अलग बात है। मालिनी भाभी ( पूर्व महापौर ) ने सब तश्तरी सजा कर दी थी, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं थी। विजन ही नहीं दिख रहा है। चार महीने गड्ढे में फिर चार महीने डेंगू से। क्या चल रहा है शहर में? क्या बजट नहीं है आपके पास, एक क्यूआर कोड जारी कर दीजिए, हम दस-सौ रुपए डाल देंगे। पूरा शहर बीमार है और कुछ नहीं कर रहे हैं। इस बात पर अब कोर्ट के चक्कर मत लगवा देना। हमने मेयर चुना तो इतनी तो प्रतिक्रिया देने का अधिकार है हमे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी घमासान, डोटासरा के आरोपों पर राठौड़ का पलटवार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो
By Sourabh Bhatnagar
संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे
By Sanjay Gupta
मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने
By Ashish Bhardwaj
RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी साक्षात्कार इसी माह
By Jageshwar prasad
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
By Harrison Masih
आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद
By Ashish Bhardwaj