UGC का आदेश : MP सरकार फर्जी विश्वविद्यालयों पर कसे शिकंजा
Ravi Singh | Jan 07, 2025, 21:51 IST
UGC action MP government fake private university NSUI Ravi Parmar Photograph: (the sootr)
एनएसयूआई की शिकायत पर यूजीसी ने मध्य प्रदेश में फर्जी विश्वविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यूजीसी ने राज्य सरकार से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
NSUI की शिकायत पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। NSUI नेता रवि परमार ने मध्य प्रदेश में फर्जी निजी विश्वविद्यालयों की शिकायत की थी। UGC ने राज्य सरकार से इन विश्वविद्यालयों की जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। UGC ने स्पष्ट किया है कि फर्जी विश्वविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार राज्य सरकार के पास है। UGC ने फर्जी निजी विश्वविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।
यूजीसी ने कहा, "विश्वविद्यालय की स्थापना राज्य सरकार द्वारा की जाती है। विश्वविद्यालय के संचालन के लिए नियम, अधिनियम, उपनियम, अध्यादेश आदि राज्य सरकार द्वारा पारित या अनुमोदित किए जाते हैं। राज्य सरकार को विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करने का भी अधिकार है। इसलिए अनुरोध है कि सरकार इस मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे। साथ ही पूरे मामले से संबंधित रिपोर्ट यूजीसी से साझा करे।
![25abcfec-7a6]()
70%
राज्य के 70% से अधिक निजी विश्वविद्यालय केवल कागजों पर संचालित हो रहे हैं। इन विश्वविद्यालयों में न तो नियमानुसार स्टाफ है और न ही मानक भवन।
हाल ही में मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने 32 विश्वविद्यालयों को नोटिस जारी कर 15 दिनों में योग्य कुलपति नियुक्त करने के निर्देश दिए थे।
कई विश्वविद्यालय फर्जी पते पर संचालित हो रहे हैं। उदाहरण के लिए, छात्रों का प्रवेश भोपाल के नाम पर लिया जाता है, लेकिन कॉलेज रायसेन, विदिशा या सीहोर में चलता है।
कुछ विश्वविद्यालय डिग्री बेचने का गोरखधंधा भी कर रहे हैं। छात्रों के प्रवेश का कोई समय निर्धारित नहीं है, और सत्र में सालभर दाखिले लिए जा रहे हैं।
छात्र छात्राओं से निजी विश्वविद्यालयों द्वारा अटेंडेंस लेट फीस के जुर्माने के नाम पर अवैध वसूली की जा रहीं जो विवि में बड़ी वित्तीय अनियमितताएं हैं।
रवि परमार ने बताया कि मध्य प्रदेश में संचालित सभी निजी विश्वविद्यालयों की गहन जांच होनी चाहिए और फर्जी विश्वविद्यालयों को बंद किया जाना चाहिए तथा दोषी संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम जरूरी है। रवि परमार ने कहा कि फर्जी विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हम राज्य सरकार और यूजीसी से आग्रह करते हैं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और दोषी संस्थानों को बंद किया जाए।
उचित कार्रवाई कर रिपोर्ट दे सरकार
25abcfec-7a6
शिकायत के मुख्य बिंदु
70% निजी विश्वविद्यालय फर्जी
32 विश्वविद्यालयों में अयोग्य कुलपति
फर्जी पते पर संचालन
डिग्री बेचने का धंधा
फर्जी विश्वविद्यालयों द्वारा अवैध वसूली
दोषी संस्थानों को किया जाए बंद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
By Sanjay Gupta
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
By Ramanand Tiwari
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
By Manya Jain
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
By Jitendra Shrivastava
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
By Sanjay Gupta
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को
By Jageshwar prasad