अब ATM जैसी मशीन से मिलेगा उज्जैन के महाकाल मंदिर में लड्डू का प्रसाद
Ravi Singh | Dec 01, 2024, 22:53 IST
Mahakal Laddu Prasad Mohan Yadav
उज्जैन में भगवान महाकाल के भक्तों को बड़ी सुविधा मिली है। भक्तों को अब प्रसाद के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा। भक्तों को एटीएम वेंडिंग मशीन के जरिए आसानी से प्रसाद मिल सकेगा।
Ujjain : जब भी आप मंदिर जाते हैं तो प्रसाद के लिए लाइन में लगना पड़ता है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों के लिए लड्डू वेंडिंग एटीएम मशीन लगाई गई है। मशीन के लगने के बाद भक्तों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इसका उद्घाटन रविवार 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया। यह मशीन एटीएम की तरह ही काम करेगी। जहां श्रद्धालु क्यूआर कोड स्कैन करके भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे।
सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने नंदी मंडपम में ध्यान-पूजन किया और मंदिर में स्थापित वैदिक घड़ी का भी अवलोकन किया। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित लड्डू एटीएम मशीन का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ का कहना है कि यह मशीन दिल्ली के एक दानदाता द्वारा लगाई गई है। शुरुआत में सभी 8 प्रसाद काउंटरों पर ये मशीनें लगाई जाएंगी। श्रद्धालुओं द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने के बाद वेंडिंग एटीएम मशीन के प्रसाद कूप से लड्डू का पैकेट निकलेगा।
लड्डू प्रसाद की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। खासकर महाशिवरात्रि, नागपंचमी और श्रावण मास जैसे त्योहारों पर मंदिर में लड्डू प्रसाद की मांग काफी बढ़ जाती है। इन दिनों में मंदिर में 50 क्विंटल से ज्यादा लड्डू प्रसाद तैयार होता है। आम दिनों में भी मंदिर में रोजाना 30 से 40 क्विंटल लड्डू प्रसाद बांटा जाता है। मंदिर समिति के मुताबिक इन मशीनों के लगने से श्रद्धालुओं को जल्दी लड्डू मिल सकेंगे। वहीं, मंदिर बंद होने के बाद भी श्रद्धालु प्रसाद ले सकेंगे।
लड्डू एटीएम मशीन का उद्घाटन
पेमेंट करते ही निकलेगा प्रसाद
श्रद्धालुओं को जल्दी मिलेंगे लड्डू
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari