उज्जैन : बाबा महाकाल की निकाली राजसी सवारी, सात स्वरूपों में दिए दर्शन
Sandeep Kumar | Sept 03, 2024, 24:11 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-02T235626.046
उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी निकाली । इस दौरान सवारी को पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं भगवान महाकाल ने अपने सात स्वरूपों भक्तों को दर्शन दिए...
मध्य प्रदेश के उज्जैन में भाद्रपद माह की दूसरी व प्रमुख बाबा महाकाल की राजसी सवारी धूमधाम से निकली गई। इस दौरान भगवान महाकाल ( Lord Mahakal ) ने चंद्रमोलेश्वर रूप में भक्तों को दर्शन दिए। सवारी की शुरूआत में बाबा महाकाल ( Baba Mahakal ) को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद ढोल-धमाकों के साथ महाकाल की सवारी निकली। जिस पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई। सवारी मार्ग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) के परिवारजनों महाकालेश्वर की सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन विधिवत रूप से प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने किया।
रजत पालकी में विराजित भगवान चंद्रमौलेश्वर जैसे ही मुख्य द्वार पर पहुंचे, बड़ी श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल का स्वागत-वंदन किया। वहां पर पुलिस बैंड, सशस्त्र पुलिस बल (armed police force ) के जवानों और प्रदेश के विभिन्न बटालियनों के जवानों द्वारा सवारी को सलामी देकर सवारी के साथ चल रहे थे। पालकी के आगे सशस्त्र पुलिस बल के जवान की टुकडियां चल रही थी। भगवान की सवारी अपने निश्चित मार्गों से होती हुई रामघाट पहुंची। रामघाट पर शिप्रा नदी के जल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप भगवान महाकाल का रामघाट पर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई। भगवान के सवारी मार्ग के ढाबा रोड पर स्थित सत्यनारायण मंदिर (Satyanarayan Temple ) पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Union Minister Jyotiraditya Scindia ) ने अपने पुत्र महाआर्यमान सिंधिया के साथ भगवान की पूजा की।
सवारी में मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले की जनजाति का गुदुम बाजा लोक नर्तक दल दिनेश कुमार भार्वे के नेतृत्व में भजन मंडली शामिल हुए । गुदुम बाजा वाद्य के साथ किये जाने वाले प्रदेश के गौंड जनजाति के नृत्य ने सवारी में श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आपको बता दें कि गुदुम बाजा मध्यप्रदेश के डिंडोरी और शहडोल जिले में रहने वाले जनजातियों का अत्यन्त पारम्परिक वाद्य है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने दी सलामी
पूजा अर्चना के दौरान
गुदुम बाजा की दिखी झलक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
By Sanjay Gupta
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
By Ramanand Tiwari
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
By Manya Jain
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
By Jitendra Shrivastava
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
By Sanjay Gupta
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को
By Mukesh Sharma