एमपी में फिर बोरवेल में गिरा बच्चा, मां के समाने हुआ हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उज्जैन से लगभग 75 किलोमीटर दूर बड़नगर में दो साल का बच्चा (भागीरथ देवासी) खुले बोरवेल में फंस गया है। रेस्क्यू टीम ने उसे 70 फीट की गहराई पर ढूंढा है। बच्चें तक पहुंचने के लिए 5 पोकलेन मशीनों की मदद से सुरंग बनाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 40 फीट खुदाई की जा चुकी है, लेकिन चट्टानें आने की वजह से खुदाई में दिक्कतें आ रही हैं। बोरवेल की गहराई 200 फीट है और उसमें पानी भी है।
रेस्क्यू टीम ने चट्टानें तोड़ने के लिए हैमर मशीन मंगवाई है। SDRF के कमांडेंट संतोष जाट ने बताया कि हम कोशिश कर रहे हैं कि, भागीरथ के हाथ में रेस्क्यू रोप की रिंग पहनाकर उसे बाहर निकाल लिया जाए।
गुरुवार शाम को गिरा था बच्चा
जानकारी के अनुसार भागीरथ गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे बोरवेल में गिरा था। भोपाल से आई NDRF की टीम, साथ ही हरदा, इंदौर और उज्जैन की SDRF की टीमें मिलकर जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
बोरवेल में एक कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा मौके पर दो एंबुलेंस भी तैयार हैं।
भागीरथ का रेस्क्यू जारी
गुरुवार शाम को भागीरथ के बोरवेल में गिरने की खबर परिजनों ने सरपंच को दी थी। इसके बाद सरपंच ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
जब बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास सफल नहीं हुए, तो हरदा की SDRF टीम को बुलाया गया। SDRF के द्वारा बच्चे की शर्ट में हुक लग गया था लेकिन वह फिसलकर अंदर चला गया।
इसके बाद भोपाल, इंदौर और उज्जैन से और टीमों को बुलाया गया। तीनों जिलों की टीमों ने SDRF के साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल बोरवेल से बच्चे को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
भेड़ चराने आया था परिवार
भागीरथ जिनके पिता का नाम प्रवीण देवासी है राजस्थान के पाली जिले का रहने वाले हैं। ये परिवार पिछले तीन दिनों से इस इलाके में भेड़ें चराने के लिए रुका हुआ था।
परिजनों के मुताबिक बच्चा दीवार के पास खेल रहा था। उसने पत्थर से बोरवेल का ढक्कन हटा दिया और उसमें पैर अंदर डाल दिए जिससे वह सीधे बोरवेल में गिर गया। (बोरवेल में गिरा बच्चा) मां ने उसे गिरते हुए देखा और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गहरी खाई में जा चुका था।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: कटनी में ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात, ठंड से कांप रहा था लावारिस मासूम
जमैका से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट में जन्मा बच्चा, अब नागरिकता पर उठ रहे सवाल, छिड़ी बहस
मासूम बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में वृद्ध दोषी , 20 साल कारावास, 75 हजार का अर्थ दंड
मध्यप्रदेश न्यूज: कार में लगी भीषण आग, पिता के सामने मासूम की जिंदा जलने से मौत