आठवीं पास चौकीदार ने छापे नकली नोट, ऐसे पकड़ाई चोरी

Ravi Singh | Oct 15, 2024, 18:22 IST
Share
Fake note
Fake note

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक शख्स को पकड़ा है। युवक ने बाजार से कलर प्रिंटर खरीदा और नकली नोट छापने लगा। एक दुकानदार ने युवक को नकली नोट छापते हुए देखा तो मामला खुला...

उज्जैन में एक युवक को नकली नोट छापने के मामले में पुलिस ने पकड़ा है। युवक आठवीं पास है। वह बाजार से कलर प्रिंटर खरीदा और नकली नोट छापने लगा। युवक को एक दुकानदार ने fake note छापते हुए देखा। इसके बाद उसने चिमनगंज थाने में सूचना दी। पुलिस ने युवक को उसके साडू भाई के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नकली नोट लेकर सामान खरीदने पहुंचा युवक

पुलिस का कहना है कि नागझिरी निवासी पिंटू मालवीय पिछले दिनों दुकान पर fake note लेकर सामान खरीदने गया था। दुकानदार ने नोट की पहचान कर थाने में सूचना दी। पुलिस ने पिंटू को पटेल नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया और थाने लाकर उससे पूछताछ शुरू की जिसमें पिंटू ने बताया कि वह fake note अपने साले देवास निवासी भेरूलाल सोलंकी से लेकर आया है। पुलिस ने भेरूलाल को भी पकड़ लिया। उससे भी पूछताछ की गई लेकिन दोनों पुलिस से झूठ बोलते रहे। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की सीडीआर जांच कराई है। पुलिस का मानना है कि नकली नोट छापने के मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

कंट्रोल रूम के सामने दुकान से कलर प्रिंटर खरीदा

पुलिस ने बताया कि पिंटू मालवीय ने पुलिस कंट्रोल रूम के सामने दुकान से कलर प्रिंटर खरीदा था। वह गर्मी में प्रिंटर खरीदने का दावा कर रहा है, जिसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पिंटू ने अब तक कितने नोट छापकर बाजार में चलाए हैं। उसके साथ और कितने लोग जुड़े हैं। पुलिस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है।

छापकर दिखाए fake note

पिंटू मालवीय को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उसे नागझिरी स्थित उसके घर ले गई। वहां एक कलर प्रिंटर रखा था। पिंटू ने सादे ए-4 पेपर पर 100 रुपए के fake note छापे और पुलिस को दिखाए। पुलिस ने बताया कि पिंटू आठवीं तक पढ़ा है। वह चौकीदारी करता है।

fake note बनते जा रहे

अक्सर लोगों को इस बात की चिंता रहती है कि कहीं उनकी जेब में fake note न आ जाए। हाल ही में आरबीआई ने भी अपनी सालाना रिपोर्ट में चिंता जताई है कि नकली नोटों की घुसपैठ लगातार बढ़ रही है। कई बार बाजार में भी जब दुकानदार नोट लेने से पहले उसे चेक करता है तो हमें गुस्सा आता है कि आखिर हम कौन सा नकली नोट लेकर जा रहे हैं। वहीं बड़े नोटों को लेकर अक्सर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। कई लोगों को नकली और असली नोट की पहचान करने में दिक्कत होती है, इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि नकली नोट की पहचान कैसे करें और आरबीआई की क्या गाइडलाइन हैं।

RBI की गाइडलाइंस

आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक अगर आपके एक ट्रांजैक्शन में चार नकली नोट निकलते हैं तो नोडल बैंक अधिकारी को महीने के अंत में पुलिस को रिपोर्ट करना होगा। साथ ही साथ वह जाली नोट भी पुलिस को जमा करें। एक ट्रांजैक्शन में पांच fake note निकलते हैं तो नोडल ऑफिसर को फौरन लोकल पुलिस को सूचित करना होगा. इशके साथ ही FIR दर्ज करवाकर इसकी जांच की जाएगी, रिपोर्ट की एक कॉपी बैंक की मेन ब्रांच को भेजना होगा.

ऐसे करें नकली नोट की पहचान

1. नोट की सामने की तरफ बाईं ओर नीचे दी गई हरी पट्टी के थोड़ा ऊपर दो रंग में 500 लिखा रहता है।
2. हरी पट्टी पर 500 अंक की लेटेंट इमेज छपी होती है, जिसे नोट को ऊपर की ओर झुकाने पर देखा जा सकता है।
3. नोट पर देवनागरी लिपि में 500 रुपए लिखा होता है।
4. महात्मा गांधी का चित्र नोट के बीच में अंकित होता है।
5. गांधी के चित्र पर माइक्रो लेटर्स में भारत और इंडिया लिखा रहता है।
6. कलर शिफ्ट विंडो वाला सिक्योरिटी थ्रेड, नोट को झुकाने पर धागे का रंग हरे से नीला हो जाता है।
7. प्रॉमिस क्लॉज के साथ RBI गवर्नर के हस्ताक्षर के नीचे और महात्मा गांधी के चित्र के दाईं ओर RBI का लोगो रहता है।
8. नोट के दाईं और दिए गए क्रीम वाइट स्पेस में गांधी जी का पोरट्रेट और इलेक्ट्रोटाइप (500) वॉटरमार्क होता है।
9. नोट के ऊपर बाईं तरफ और नीचे दाईं तरफ बढ़ते हुए फॉन्ट में अंकों वाला नंबर पैनल होता है।
10. दाईं तरफ उसी क्रीम/व्हाइट स्पेस में रुपए के सिंबल के साथ कलर चेंजिंग इंक (ग्रीन से ब्लू) के साथ 500 अंकित होता है।
11. नोट के दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ अंकित है।
12. महात्मा गांधी के पोर्ट्रेट, अशोक स्तंभ और उसके बिल्कुल ऊपर काले गोले में अंकित 500 को थोड़ा उभरा हुआ रखा गया है, ताकि देख न सकने वाले लोग इसे छूकर पहचान सकें।

नकली नोट के बारे में

  1. नकली नोट की पहचान कैसे करें?
    नकली नोट की पहचान के लिए विभिन्न संकेतों का ध्यान रखें, जैसे कि हरी पट्टी पर "500" लिखा होना, महात्मा गांधी का चित्र, माइक्रो लेटर्स में "भारत" और "इंडिया", और कलर शिफ्ट विंडो वाला सिक्योरिटी थ्रेड।
  2. आरबीआई की गाइडलाइंस क्या हैं अगर किसी ट्रांजैक्शन में नकली नोट मिले?
    अगर एक ट्रांजैक्शन में चार नकली नोट मिलते हैं, तो नोडल बैंक अधिकारी को महीने के अंत में पुलिस को रिपोर्ट करनी होगी। अगर पांच नकली नोट मिलते हैं, तो उन्हें तुरंत लोकल पुलिस को सूचित करना होगा और FIR दर्ज करानी होगी।
  3. नकली नोटों की घुसपैठ के बारे में आरबीआई की रिपोर्ट में क्या कहा गया है?
    आरबीआई की हालिया सालाना रिपोर्ट में नकली नोटों की बढ़ती घुसपैठ पर चिंता जताई गई है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
  4. क्या दुकानदार को नकली नोट की पहचान करने का अधिकार है?
    हाँ, दुकानदार को नकली नोट की पहचान करने का अधिकार है। जब वे नोट की जांच करते हैं, तो यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे ग्राहकों को सुरक्षित मुद्रा दें।
  5. यदि मुझे नकली नोट मिल जाए, तो मुझे क्या करना चाहिए?
    अगर आपको नकली नोट मिल जाए, तो तुरंत अपने नजदीकी बैंक या पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें। यह महत्वपूर्ण है कि आप इसे अधिकतम सतर्कता के साथ करें ताकि अन्य लोगों को इससे बचाया जा सके।

thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
  • नकली नोट
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती