उज्जैन में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, कपड़े फाड़े, बाल काटे, 11 पर FIR
Aman Vaishnav | Jul 02, 2026, 15:00 IST
उज्जैन में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया
उज्जैन के झारड़ा में एक महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया। आरोपियों ने महिला के गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई और पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला।
समझें क्या है पूरा मामला...
- उज्जैन के अरनिया वेणा गांव में एक विवाहिता के साथ बर्बरता की गई है।
- जमीन में हिस्सेदारी मांगने से नाराज ससुराल पक्ष ने महिला के बाल काट दिए।
- उसके कपड़े फाड़कर अर्धनग्न किया गया।
- गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला गया।
- पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घर में घुसकर की मारपीट
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसके बाल और हाथ पकड़ लिए। उसे घसीटते हुए बाहर निकाला गया। बाहर पहले से कई लोग मौजूद थे। यह पूरी घटना गांव वालों के सामने हुई। वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
d5da2964-f3f
बाल काटे, अर्धनग्न कर घुमाया
यह पूरा घटनाक्रम बेहद अपमानजनक तरीके से अंजाम दिया गया। महिला ने बताया कि इस दौरान उसे सार्वजनिक रूप से जलील भी किया गया।
पति के साथ भी हुई मारपीट
मारपीट में महिला की आंख, गाल, सिर और पेट में चोटें आईं। पति के चेहरे, सीने और पेट पर भी चोट के निशान मिले हैं।
01008342-a44
जमीन में हिस्सा मांग रही थी महिला
वर्ष 2023 में उसने पहले पति को छोड़ दिया। इसके बाद उसने प्रेमी से विवाह कर लिया। दोनों इंदौर में रहने लगे थे।
शादी के बाद महिला नए ससुराल की जमीन में हिस्सेदारी मांग रही थी। इसी मांग को लेकर वह तीन दिन पहले अरनिया वेणा पहुंची थी। वहीं विवाद के बाद यह घटना हुई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुख्य आरोपी सुमेर सिंह, कचरू सिंह और बद्रीलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
शादी के कुछ दिन बाद मायके लौटी पत्नी, पति से कहा साथ रहने के 5 लाख लगेंगे!
क्राइम न्यूज: सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार
पेट्रोल खत्म होते ही बदल लेता था गाड़ी, एमपी पुलिस ने पकड़ा घूमने का शौकीन चोर
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava