करीना कपूर के बेटे तैमूर को लेकर साध्वी ऋतंभरा का तीखा हमला
Ravi Singh | Dec 29, 2024, 22:44 IST
Sadhvi Ritambhara Kareena Kapoor Photograph: (the sootr )
उज्जैन में दुर्गा वाहिनी द्वारा भव्य शक्ति प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। साध्वी ऋतंभरा ने महिलाओं को लव जिहाद, डिजिटल खतरों सहित समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर जागरूक किया।
उज्जैन में विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की ओर से रविवार 29 दिसंबर को सामाजिक न्याय परिसर में भव्य शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें साध्वी ऋतंभरा विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं को लव जिहाद, डिजिटल खतरे समेत समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर जागरूक किया।
साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि अगर आप हज के लिए जाते हैं और मुसलमान नहीं हैं तो आपको वहां प्रवेश नहीं दिया जाएगा। फिर हमें इतनी छूट क्यों दी जा रही है? यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग छद्म नामों से यहां व्यापार कर रहे हैं। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि देवताओं की पूजा के दौरान खान-पान की शुद्धता सबसे जरूरी है। अगर यह व्यवस्था गैर हिंदू लोगों के हाथ में रहेगी तो इसमें शुद्धता है या नहीं इसकी गारंटी कौन लेगा। इसलिए इसमें तत्काल बदलाव होना चाहिए। हमारे सभी तीर्थ स्थलों और पूजा स्थलों पर केवल उन लोगों का कब्जा होना चाहिए जो ईश्वर को भगवान मानते हैं, भारत भूमि को माता मानते हैं। उन्होंने कहा, विचित्र आचरण और व्यवहार रखने वालों का यह उचित नहीं है। इसे देखकर लगता है कि हमारे धार्मिक स्थलों की शुद्धता बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा, भक्त कल से कर सकेंगे दर्शन, मोदी ने तोड़ा 11 दिन का व्रत
साध्वी ऋतंभरा ने मोहन भागवत के बयान पर कहा कि हमें कानून के जरिए अपनी प्राचीन परंपराओं का पालन करने का अधिकार है। भारत में मंदिरों के विध्वंस और हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह प्रयास उस अतीत को सामने लाने का है। शक्ति संगम पर शौर्य यात्रा में हजारों माताएं और बहनें शामिल हुईं। "राजनेता हमारी रक्षा करने नहीं आएंगे। अगर अन्याय हो रहा है तो उसका संगठित तरीके से विरोध करना होगा। राज्य अपना काम करता है और राष्ट्र अपना। महिला न तो कमजोर है और न ही असहाय, वह आत्मनिर्भर और सक्षम है। आज यहां दुर्गाओं का उत्साह देखकर विश्वास हो गया है कि महिला अपनी रक्षा खुद कर सकती है।
साध्वी ने करीना कपूर पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तैमूर ने देश के मान सम्मान को मिट्टी में मिलाया। स्त्रियों के साथ बलात्कार किया, मंदिर तोड़े ऐसे तैमूर के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखना हमारे स्वाभिमान को सीधे तौर पर चुनौती है।
साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि देश और धर्म पर आने वाली चुनौतियों को हम स्वीकार करते हैं। भारत सनातन भूमि है। इसे प्रदूषित न होने दें, इसके लिए हमें सतर्क रहना होगा। बांग्लादेश जैसी घटनाओं को देखकर लगता है कि महिलाओं को खुद को सशक्त बनाना होगा और अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। प्रियंका गांधी द्वारा संसद में फिलिस्तीन और बांग्लादेश के समर्थन का झोला लेकर चलने पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की विचारधारा दोहरी है।
गैर हिंदुओं से मुक्त होना चाहिए देवस्थान
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा, भक्त कल से कर सकेंगे दर्शन, मोदी ने तोड़ा 11 दिन का व्रत
मोहन भागवत के बयान पर दी प्रतिक्रिया
करीना पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी दोगले विचारधारा की
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA