भोले के भक्तों के लिए अच्छी खबर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर श्रद्धालु अर्पित कर सकेंगे जल

Pratibha ranaa | Jul 21, 2024, 08:13 IST
Share
Ujjain Mahakal Mandir 
Ujjain Mahakal Mandir 

बाबा महाकाल के दरबार में आने वाले भक्तों को अब जल चढ़ाने के लिए कोई परेशनी नहीं होंगी। महाकालेश्वर मंदिर में भक्त भगवान को जल अर्पित कर सकेंगे

बाबा के भक्तों के लिए गुड न्यूज है। अब महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आने वाले भक्त भगवान महाकाल को आसानी से जल अर्पित कर सकेंगे। मंदिर समिति ने जल चढ़ाने को लेकर अब नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को जल चढ़ाना अब और भी आसान हो गया है।

कल से होगी सावन माह की शुरुआत

कल 22 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। सावन के महीने में महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में लाखों भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी भक्त महाकालेश्वर भगवान को जल अर्पित कर सकेंगे। इसके लिए सभा मंडप और कार्तिकेय मंडप से भक्त महाकालेश्वर भगवान को जल अर्पित कर सकेंगे। यह सीधा जल बाबा महाकाल के ऊपर अर्पित होगा।

बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु

महाकाल मंदिर में देश भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है। अधिकतर भक्त अल सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होना चाहते हैं। इसकी बुकिंग आप 15 दिन पहले ऑनलाइन या फिर एक दिन पहले ऑफलाइन करवा सकते है। ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले भक्तों के साथ ये समस्या आती है कि उनकी बुकिंग होने के बाद ही वो उज्जैन आने का प्लान तैयार कर पाते थे। इसमें उन्हें समय कम मिलता था।

तीन ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे आसान

महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर और त्रंयबकेश्वर के दर्शन करना अब पहले से काफी आसान हो जाएगा। तीनों ज्योतिर्लिंग अब सीधे जुड़ेंगे। भक्त एक बार में ओंकारेश्वर-महाकालेश्वर और त्र्यंबकेश्वर के दर्शन कर सकेंगे। तीनों ज्योतिर्लिंगों को अब रेलवे मार्ग से सीधा जोड़ा जा रहा है। बता दें, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश में हैं। जबकि त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक से लगभग 28 किमी की दूरी पर ब्रह्मगिरी नामक पर्वत के पास स्थित है।

अब भक्त एक ही बार में तीनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन ट्रेन में सफर कर आसानी से कर सकेंगे। बता दें, ज्योतिर्लिंग कॉरिडोर योजना के अंतर्गत यह काम किया जा रहा है।

pratibha rana
pratibha rana


thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें








Tags:
  • उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर
  • Ujjain mahakal mandir
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain
  • Sawan Somwar 2024
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी